Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राजभवन लाए गए, कल शपथ ग्रहण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन बुधवार सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। विमानतल परिसर स्थित नवीन स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। 

बदा दें कि राज्यपाल श्री हरिचंदन प्रदेश के 9वें राज्यपाल के रूप में 23 फरवरी को सुबह 11:30 बजे शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी उन्हें शपथ दिलाएंगे।

राज्यपाल के स्वागत के दौरान एयरपोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  कुलदीप जुनेजा, महापौर  एजाज ढेबर,  मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी,  आईजी अजय यादव, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री हरिचंदन एयरपोर्ट से राजभवन पहुंचे, जहां सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन तथा उनके परिजन उपस्थित थे। मनोनीत राज्यपाल का परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजभवन में प्रवेश कराया गया।

नये राज्यपाल आज सुबह तक आंध्र प्रदेश में थे। विजयवाड़ा स्थित राजभवन से उन्होंने सुबह 7.30 बजे विदाई ली। वहां से एक विशेष विमान से वे 10 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्‌डे पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर आदि ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित प्रशासन और पुलिस के अफसरों राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया। राज्य पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद राज्यपाल का काफिला राजभवन के लिए रवाना हो गया। 

नए राज्यपाल अनुभवी राजनेता हैं, उनके अनुभव का लाभ मिलेगाः सीएम बघेल
हवाई अड्‌डे के बाहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे, अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। सरकार ने एक दिन पहले ही अनुसुईया उइके को मणिपुर के लिए विदा किया था।

ओड़िशा सरकार में मंत्री व विधायक रह चुके हैं नए राज्यपाल हरिचंदन
बिस्वा भूषण हरिचंदन को जुलाई 2019 में आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाकर भेजा गया था। तीन अगस्त 1934 में पैदा हुए हरिचंदन अभी 89 साल के हैं। उन्होंने 1971 में भारतीय जनसंघ जॉइन किया था। जनता पार्टी के गठन तक वे जनसंघ से ओडिशा के महामंत्री थे। 1980 में भाजपा के गठन के बाद उन्हें ओडिशा यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया है। वे 1988 तक वे भाजपा के अध्यक्ष रहे। उसके बाद उन्होंने बीजू जनता दल जॉइन कर लिया। 1996 में वे फिर भाजपा में लौटे। हरिचंदन पांच बार विधायक रहे हैं। पहली बार जनता लहर में 1977 में चिल्का सीट से चुनाव जीते थे। उन्होंने भुवनेश्वर सेंट्रल सीट का भी प्रतिनिधित्व किया। भाजपा-बीजद गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे। हरिचंदन ने ओडिशा के पाइका विद्रोह सहित कई पर महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखी हैं।

 

 मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन

 मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन

कल 23 फरवरी को लेंगे शपथ