
0 रंजीत रंजन ने स्वतंत्र एजेंसियों को खतरे में बताया
रायपुर। नवा रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस के कई नेताओं ने संबोधित किया। कमलनाथ आर्थिक प्रस्ताव पेश किया। इधर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने स्वतंत्र एजेंसियों को खतरे में बताया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा भारत की विदेश नीति अब सिर्फ व्यक्तिगत नीति बन गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया है।
मध्यप्रदेश के पीसीसी चीफ कमलनाथ महाधिवेशन में आर्थिक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने 50 साल पहले 1972 में कोलकाता के महाधिवेशन का जिक्र किया। आर्थिक प्रस्ताव के दिल और हृदय की बात है रोजगार। आज तीन चुनौतिया हैं, देश के सामने। बेरोजगारी, संस्कृति की रक्षा। संविधान की रक्षा। आज के नौजवान और पहले के नौजवान में अंतर है। आज बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है। पढ़े लिखे बेरोजगार हैं। 8वीं पास बेरोजगार, 9वीं पास बेरोजगार हैं। इनकी पीड़ा हमें समझनी है। इनके लिए काम करना है। हम बात कर सकते हैं तरह-तरह के आंकड़ों की। मगर मैं उस ओर नहीं जाऊंगा। बेरोजगारी की समस्या का समाधान कांग्रेस कर सकती है। हमारी संस्कृति देश को जोड़ने की है। हम दिल को जोड़ते हैं। कांग्रेस लोगों को जोड़ती है।
विदेश नीति पर्सनल नीति बन कर रह गई है: गौरव गोगोई
गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस देश में जाते हैं। उसके बाद वहां का कॉन्टैक्ट उनके दोस्त को मिल जाता है। दुनिया ने बापू से सीखा सत्याग्रह की ताकत। दुनिया ने कभी सोचा नहीं होगा कि भारत कैसा विशाल होगा। हमने ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिससे भाईचारा जीवित रह सकता है। ये वो देश है, जिसने दुनिया को जैन, बौद्ध धर्म दिया। हमने ऐसे प्रधानमंत्री बनाए जिसने विदेश नीति को बेहतरीन तरीके से पेश किया था। मगर आज ये पर्सनल नीति बन कर रह गई है। ये एक व्यक्तिगत नीति बन गई। ये सिर्फ मुनाफे के लिए बन गई है। जब दूसरे देशों में पीएम मोदी जाते हैं। तब उनके दोस्तों को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है। संसद में भी इस पर सवाल हुआ, पर जवाब नहीं दिया गया। रसिया से हमारे संबंध मजबूत हुए हैंं। मगर ऐसा नहीं है, ये संबंध अच्छे हुए, पंडित जवाहरलाल के कारण। उनकी नीति के कारण। हम चीन पर भी संसद में सवाल करते हैं। जवाब दिया ही नहीं जाता। चीन से रोज आयात निर्यात बढ़ रहा है। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। सरकार आयात-निर्यात बढ़ाने में लगी है।
सब तंत्र की हत्या केंद्र सरकार में बैठे लोग कर रहे हैंः सांसद रंजीत रंजन
राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि मुझे गर्व है महाधिवेशन में बोलने को मौका मिला। आज कोई और बोल रहा था। कल कोई और बोलेगा। आज जरूरत है देश के स्तंभों को बचाने की। स्वतंत्र एजेंसी को बचाने की। चाहे वो सदन हो, हमारी पार्टी हो, ईडी हो। आज इन सब तंत्र की हत्या केंद्र सरकार में बैठे लोग कर रहे हैं। ऐसा पहले नहीं हुआ। हमें सदन में चुप कराया जाता है। हम कुछ कहते हैं तो ईडी से बुलाकर हमारे नेताओं को परेशान किया जाता है। आज जरूरत है हमें सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं। बल्कि इस देश को बचाने के लिए। संकल्प लेने के लिए आए हैं, हम भारत जोड़ने की जिम्मेदारी लेते हैं। इन एजंसियों को बचाने की जिम्मेदारी लेते हैं।
देश के लोग डरे हुए हैं। विरोध करने पर केस दर्ज कर दिया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी महाधिवेशन के पहले डराया गया है। डराते वो लोग हैं जो खुद डरते हैं। हमें अपने मुद्दे को गांव-गांव तक पहुंचाना है। भारत जोड़ो यात्रा हमने नफरत, बेरोजगारी खत्म करने के लिए की है, जो राजनीतिक संकल्प हमने लिया है। उसे पूरा करें। हमारा जो फर्ज है उसे पूरा करें। हम सब बेखौफ होकर अपने मुद्दों को लोगों को सामने रखें। अंतिम में कहूंगी छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।
प्रियंका के नेतृत्व में हम हिमाचल जीतने में सफल हुएः सुखविंदर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी जी को व्यक्तिगत तौर पर धन्यवाद देता हूं। विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने व्यस्तता के बीच हमें समय दिए। आपने जिस तरह से प्रचार की कमान संभाली। उससे हम चुनाव जीत पाए। वहां की जीत में आपकी भूमिका अहम है। राज्य छोटा है। मगर जीत बड़ी है। प्रियंका ने निर्देश दिए। उनके मुताबिक काम हुआ, और हम जीतने में सफल हुए।
धर्मनिरपेक्ष राजनीति दलों से गठबंधन होना चाहिएः सिंघवी
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंधवी ने कहा कि मैं स्पष्ट सुझाव देना चाहता हूं कि पहली बात जो मेरे प्रस्ताव के ऊपर है, नीचे है। वो है कांग्रेस क्या है। भारत की सोच क्या है। उसके स्तंभ हैं-वो है सबको साथ लेकर चलना। विघटन को रोकना। करुणा और सबको आश्वास्त करना। क्रोनी कैपिटल का विरोध करना। राहुल जी ने भारत जोड़ो यात्रा में भी इन स्तंभों को यात्रा में दर्शाया था। इसलिए हमारा राजीतिक प्रस्ताव जरूरी है, क्योंकि वह इन मूल्यों को याद दिलाते हुआ आगे जाता है। हमारे प्रस्ताव में एजेंसियों के दु्रुपयोग के पहलुओं पर भी बात हुई है। 2014 के बाद ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई इन एजेंसियों का दुरुपयोग बढ़ा है। बीजेपी के तीन भाई बहन हैं-ईडी, सीबीआई और आईटी। सिंघवी ने कहा कि चुनाव को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में पार्टी का धर्म धर्मनिरपेक्ष राजनीति दलों से कांग्रेस का गठबंधन होना चाहिए। जल्द से जल्द होना चाहिए। 10 महीने बचे हैं, 11 महीने बचे हैं।
राहुल जी ने लोगों को जोड़ने का काम किया हैः चव्हाण
महाधिवेशन में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्रियों अशोक चव्हाण ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र सभी ने किया है। राहुल जी ने एक संदेश दिया है कि जिन लोगों ने नफरत फैलाई है। ऐसे में राहुल जी ने लोगों को जोड़ने का काम किया है। पिछले 8 सालों में जो हो रहा है, उसे रोकना होगा। हमने संविधान का अवलोकन किया है। संविधान के सभी तत्वों को कांग्रेस ्ने स्वीकारा, उसे सुरक्षित रखा है। मगर आज देश के सारे स्तंभों को कमजोर किया जा रहा है। आज सच्चाई बयान करने वाले कांग्रेसियों को रोका जा रहा है। संसद में हमारे बयानों को हटा दिया जा रहा है। कोर्ट के जज भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
हमारी पार्टी अमीरों के खिलाफ नहीं हैः कन्हैया कुमार
महाधिवेशन में बिहार के कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की स्टीयरिंग कमेटी को संविधान में संशोधन करने के लिए धन्यवाद देता हूं। पार्टी प्रतिनिधित्व में हर एक स्तर पर 50 साल से कम उम्र के युवाओं को प्रतिनिधित्व देने का फैसला लिया है। इसलिए मैं पार्टी को देश के सभी युवाओं की तरफ से धन्यवाद देना चाहता हूं। दोस्तों आज जब रायपुर में, देश की सबसे बड़ी पार्टी का महाधिवेशन हो रहा है। ऐसे में हमारे कई सारे सवाल हैं। हमें समझना चाहिए की देश की अर्थव्यवस्था को लोगों को नजर अंदाज करके नहीं चलाया जा सकता है। मैं देख रहा हूं कि आज नारा देश का लगाया जाता है। तिजोरियां दोस्ती की भरी जाती हैं। ऐसी नीतियां आज लाई जा रही हैं।
कन्हैया ने कहा कि हमारी पार्टी अमीरों के खिलाफ नहीं है। पूंजीपतियों के खिलाफ नहीं है। मगर हम ऐसा देश नहीं चाहते हैं जहां देश के लोगों के पास रहने के लिए घर ना हो। बीएसएनएल को लेकर कहा गया कि भाई साहब नहीं लगेगा । पर मैं कहना चाहता हूं कि भाई साहब नहीं लगेगा तो मुझे बताईये कि जियो धन-धना धन कैसे बजेगा। ये सवाल आज देश के सामने खड़ा है। सरकार क्या करेगी।