Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

कांकेर। Sohan Potai: छत्‍तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन हो गया है। आज सुबह कांकेर माहुरबंधपारा स्थित अपने निवास में अंतिम सांस ली। सोहन पोटाई लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पोटाई सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सहित एक मुखर आदिवासी नेता थे। सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से 1998, 1999, 2004 व 2009 लगातार चार बार भाजपा के सांसद रहे है। पोटाई के निधन से आदिवासी समाज में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बाबूदबेना में किया जाएगा।

सोहन पोटाई का जन्म 29 अप्रैल 1958 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी से चार बार कांकेर लोकसभा से चुनाव में विजयी हुए थे। पोटाई ने 1998 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित किया था। 1999 के चुनाव में अरविंद नेताम को तथा 2004 में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पोटाई ठाकुर को व वर्ष 2009 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को पराजित कर लगातार चौथी जीत हासिल की।

2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर सर्व आदिवासी समाज के बड़े लीडर बनकर आदिवासियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते रहे। भाजपा ने दो वर्ष बाद 2016 में सोहन पोटाई को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्काषित कर दिया था। पोटाई कभी आरएसएस के पसंदीदा माने जाते थे। आपातकाल के दिनों में सहायक पोस्ट मास्टर की नौकरी छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। जनवरी 2017 भाजपा से निष्काषित होने के बाद पोटाई ने जय छत्तीसगढ़ पार्टी का गठन किया था।

सोहन पोटाई लंबे समय से कैंसर की लड़ रहे थे। हाल ही में पूर्व राज्यपाल अनुसूया उइके भी उनसे अस्पताल मिलने पहुंची थी। पूर्व सांसद सोहन पोटाई लगातार स्थानीय आदिवासियों के मुद्दों को प्रमुखता से मुखर होकर आवाज उठा रहे थे। उनके देहांत पश्चात आदिवासी समाज मे शोक की लहर है।