Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

औरैया। केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी न तो जनता के सामने झुकना चाहते है और न ही उन्हे न्यायपालिका की परवाह है और यही अहंकार उनकी सजा का कारक बना है।

गोपाल वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आयी साध्वी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व ही खतरे में है। हाल ही में संपन्न चुनाव में नागालैंड जैसे प्रदेश में कांग्रेस रसातल पर पहुंच गयी है। कांग्रेस कहती है “ हम पार्लियामेंट नहीं चलने देंगे, राहुल गांधी पार्लियामेंट में माफी नहीं मांगेंगे तो पार्लियामेंट के बाहर ही माफी मांग लो कि हां मुझसे गलती हुई है लेकिन राहुल का अहंकार है कि वह जनता के सामने झुकना नहीं चाहते। ”
श्री राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेसियों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय से बड़ा कोई नहीं होता।

 संविधान से बड़ा कोई नहीं होता। यह 2019 का बयान है जिसमें राहुल गांधी एक समाज को लपेटते हुए सारे मोदी चोर होते हैं। यह शब्द पूरे समाज को आहत करने वाला था। ओबीसी समाज को भी अपमानित करने वाला था। कोर्ट ने इनको चार साल का समय दिया। कम से कम कोर्ट में माफी मांग लेते। लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी का अहंकार कोर्ट को भी स्वीकार करने को तैयार नही था। इसलिए कोर्ट ने सजा सुनाई है।

उन्होने कहा “ मुझे लगता है कि बोलते वक्त बड़े से बड़े लीडर (नेता) को भी किसी समाज को अपमानित करने का अधिकार नहीं है लेकिन राहुल गांधी की तो आदत पड़ी हुई है। इसलिए राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी के पिता, मां के साथ सारे समाज के लोगों को अपमानित करने का काम किया है। आपने देखा होगा कि एक महीना पहले विदेश जाकर राहुल ने किस प्रकार कहा कि भारत में संविधान खतरे में है। यह कहकर उन्होंने भारत के लोगों का अपमान किया। शायद उन्हे अपनी दादी का कार्यकाल याद नहीं होगा। इमरजेंसी के दौरान उन्होंने क्या क्या कारनामे किए थे। बकरी, गाय चराने वाला से लेकर खेत में काम करने वालों को जेल डाल दिया था। गौ रक्षा आंदोलन के लिए जब संत दिल्ली के लिए कूच पर जा रहे थे तब उन पर गोलियां चलवाईं। उस समय संविधान नहीं टूटा था।”
साध्वी ने कहा कि देश की जनता मोदी के साथ हैं। आगे भी मोदी के साथ रहेगी। मोदी जनता के लिए काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार जनता के लिए काम कर रही है। खतरे में अगर कोई है तो वह कांग्रेस है। अभी नॉर्थ इंडिया में जो चुनाव हुआ उसमें नागालैंड जैसे प्रदेश जहां कांग्रेस की सरकार रही। वहां वह जीरो हो गई, तो कांग्रेस खतरे में है।
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के अतीक अहमद की गाड़ी पलटने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां शाम को कोई महिला घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी, व्यापारी के हाथों से थैला छीन लिया जाता था। व्यापारी मार दिए जाते थे। आज गुंडागर्दी करने वालों के ऊपर कम से कम भय बैठ गया है। जरा सी भी गुंडागर्दी करेंगे तो जेल में जाएंगे या फि जो अकूत संपत्ति इकट्ठी की है वह जब्त होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं जिन्होंने प्रदेश का माहौल ठीक किया है। आज इस प्रदेश में निवेश करने वाले लोग आ रहे हैं। निवेशकों को माहौल चाहिए, कानून व्यवस्था अच्छी चाहिए, आज प्रदेश में हर जिले में निवेश करने के लिए मेला लगाया जा रहा है जिसमें लोग आ रहे हैं।