Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले पहले अफगानी थे

जामनगर। भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुरानी ने 88 साल की उम्र में रविवार सुबह अपने जामनगर स्थित घर में अंतिम सांस ली, उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि की। भारतीय टीम के ऑलराउंडर दुर्रानी ने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले और 1202 बनाए और 75 विकेट लिए है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दुर्रानी ने 170 मैच में 8545 रन और 484 विकेट है।

सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था। बाद में दुर्रानी का परिवार कराची आकर बस गया था। भारत-पाकिस्तान बटवांरे के समय दुर्रानी का परिवार भारत आ कर बस गया था।

1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत में दिया था अहम योगदान
दुर्रानी को शानदार ऑलराउंडर के रूप में जाना जाता था। 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अहम् योगदान दिया था। आखिरी दो टेस्ट में सलीम ने भारत को जीत दिलाई थी। उन्होंने कोलकाता में आठ और चेन्नई टेस्ट में दस विकेट लिए थे। भारत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीता था। के खिलाफ पहली सीरीज जीत थी।

अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले पहले क्रिकेटर
सलीम दुर्रानी अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर थे। साल 1961 में उन्हें यह सम्मान मिला था। दुर्रानी को फैंस बहुत पसंद करते थे। 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में दुर्रानी को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद फैंस ने स्टेडियम में टीम का विरोध किया। फैंस ने कार्ड और बैनर पर लिखा - दुर्रानी नहीं तो टेस्ट नहीं। इसके बाद दुर्रानी को मुंबई टेस्ट में मौका मिला।

फिल्मों में भी किया है काम
सलीम दुर्रानी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 1973 को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रबोर्न स्टेडियम मुंबई में खेला था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। संन्यास के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया था। दुर्रानी ने बॉलीवुड फिल्म 'चरित्र' में काम किया था।