Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों में गिरावट

मुंबई। शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 582 अंकों की बढ़त के साथ 59,689 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 159 अंकों की बढ़त रही। यह 17,557 के स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली।

अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 0.93%% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं अडाणी विल्मर, पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट में तेजी रही।

मार्च में एफआईआई ने लगाए 7,936 करोड़ रुपए लगाए
2023 में मार्च पहला महीना रहा, जब विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी की। बीते माह इन्होंने भारतीय बाजार में 7,936 करोड़ रुपए लगाए। इससे पहले इन्होंने फरवरी में 5,294 करोड़ और जनवरी में 28,852 करोड़ निकाले थे। विश्लेषकों के मुताबिक, ये बाजार में स्थिरता लौटने का संकेत है।

सोमवार को शेयर बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले सोमवार यानी 3 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 114 अंक चढ़कर 59,106 पर पहुंच गया था। निफ्टी में भी 38 अंकों की तेजी रही थी। यह 17,398 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली थी।