
0 नोएडा में एक निजी चैनल को मिला मेल, एफआईआर दर्ज
नोएडा। नोएडा में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी मेल के जरिए एक निजी चैनल को भेजी गई है। चैनल की शिकायत पर नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
ये मेल एक निजी चैनल को 3 अप्रैल को रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास किया गया। मेल भेजने वाले का नाम कार्तिक सिंह है। [email protected] से ये धमकी भरा मेल निजी चैनल को भेजा गया। मेल आते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इस मेल के बाद से नोएडा पुलिस ने कई टीमों एक्टिवेट किया है। इस मामले में साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।
मोदी को पहले भी मिली थी धमकी
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले नवंबर 2021 और जून 2021 में एक शख्स ने पीएम मोदी को मारने की धमकी दी थी जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया था।