Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली/रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ट्वीट हैंडल पर ट्वीट कर यह जानकारी दी।

 श्री रिजिजू ने लिखा कि भारतीय संविधान के तहत राष्ट्रपति ने न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। पूर्व में ही कोलेजियम ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य नयायाधीश के रूप में नियुक्त किये जाने की मंजूरी दी थी।