
0 मुस्लिम धर्मगुरुओं ने चांद के दीदार का किया ऐलान
नई दिल्ली/लखनऊ। देश शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आया। इसी के साथ अब देशभर में शनिवार यानी 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने चांद के दीदार का ऐलान किया है। वहीं भारत में माह-ए-रमजान में आखिरी जुमे को अलविदा नमाज पढ़ी गई।
इसी के साथ शुक्रवार को इबादत और पाकीजगी वाले रमजान के 29 रोजे पूरे हुए। शाम को लोगों ने बेसब्री से ईद के चांद का इंतजार किया। ईद का त्योहार मुस्लिम धर्म का खास और बड़ा त्योहार माना जाता है। मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद की मुबारकबाद दी है। मौलाना ने कहा कि शनिवार सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।