Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। शेयर बाजार में  गुरुवार (15 जून) को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 310 अंक गिरकर 62,917 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 67 अंकों की गिरावट रही, ये 18,688 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी देखने को मिली है। हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में आज 3.58% की गिरावट देखने को मिली है। मार्केट में ये गिरावट 3 दिनों की बढ़त के बाद देखने को मिली है।

निफ्टी बैंक 1.24% टूटकर बंद हुआ। इसके साथ ही प्राइवेट बैंक में 1.2% की गिरावट रही। PSU बैंक सेक्टर भी 1.99% टूटकर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर में तेजी रही और ये 1.42% चढ़कर बंद हुआ।

बीएसई लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 292 लाख करोड़ पर पहुंचा
शेयर बाजार में विदेशी और स्थानीय पूंजी की तेजी के बीच गुरुवार सुबह बीएसई लिस्टेड सभी स्टॉक्स के मार्केट कैप ने नया रिकॉर्ड बनाया है। ये 292 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले BSE का एम-कैप का रिकॉर्ड 14 दिसंबर 2022 को बना था। तब क्लोजिंग बेसिस पर मार्केट कैप 291.25 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा था।