Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पाकिस्तानी जासूस को सेना के सीक्रेट बताता था

नई दिल्ली। इंडियन आर्मी ने एक जवान का कोर्ट मार्शल किया है। साथ ही उसे 10 साल 10 महीने जेल की सजा भी सुनाई है। जवान पर पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारी को सीक्रेट इन्फॉर्मेशन देने का दोष सिद्ध हुआ था।

वह भारत की उत्तरी सीमाओं पर सेना के मूवमेंट के बारे में जानकारी देता था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक महिला अधिकारी की अध्यक्षता में सैनिक का कोर्ट मार्शल हुआ है।

पाकिस्तानी जासूस को कई जरूरी दस्तावेज दिए
एएनआई ने बताया कि सैनिक ने दिल्ली स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के उच्चायोग में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिक आबिद हुसैन उर्फ नाइक आबिद को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवाए। सैनिक जहां तैनात था, वहां की जानकारी दी। इसके अलावा सभी गार्डों के ड्यूटी की लिस्ट पाकिस्तान जासूस को भेजी थी।

लॉकडाउन के दौरान चलने वाले वाहनों की सूची भी दी
आर्मी की जांच में पता चला कि सैनिक ने आबिद हुसैन को कोविड लॉकडाउन के दौरान चलने वाले वाहनों की भी जानकारी दी थी। हालांकि उसके पास छोटी-मोटी जानकारी ही थी। इसी वजह से ज्यादा जानकारी नहीं भेज सका।