Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
0 छत्तीसगढ़ सीएम 11 करोड़ रुपए देंगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश जारी है। इस मानसून सीजन 55 दिनों में 113 बार लैंडस्लाइड हुई। बारिश और लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 330 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच शुक्रवार को राज्य सरकार ने स्टेट डिजास्टर घोषित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुछ देर में इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।

स्टेट डिजास्टर घोषित होने के बाद प्रदेश में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आ सकेगी। सरकार ज्यादा फोकस के साथ तबाह हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने की दिशा में काम करेगी। इसके लिए सरकार को अतिरिक्त फंड का भी प्रावधान करना होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल के लिए 11 करोड़ रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। राज्य आपदा अधिकारियों के मुताबिक, हिमाचल में इस सीजन बारिश के चलते 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उधर, उत्तराखंड के चमोली में प्राणमती नदी उफान पर है। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन ने लोगों को नदी के किनारे न जाने की अपील की है।

हिमाचल में 17,120 लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्र
हिमाचल में लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्र बढ़कर 17,120 हो गए हैं। इनमें भी 675 के किनारे इंसानी बस्तियां हैं। शिमला में कई सरकारी भवन भूस्खलन के खतरे की जद में हैं। हिमाचल में 68 सुरंगें बन रही हैं। इनमें 11 बन चुकी हैं, 27 निर्माणाधीन हैं और 30 विस्तृत परियोजना की रिपोर्ट तैयार हो रही हैं। इनमें कई प्रोजेक्ट केंद्र के हैं। इससे राज्य में भूस्खलन के जोखिम वाले क्षेत्र बढ़ेंगे।

यहां भारी बारिश होगी
छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं महाराष्ट्र, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु व कर्नाटक में मध्यम बारिश होगी। 

tranding
tranding