
मुंबई। बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक की लेटेस्ट तस्वीरों ने उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे तेज कर दिए हैं। 26 अगस्त को उनका बर्थडे था। सेलिब्रेशन के कुछ फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। एक तस्वीर में रुबीना अभिनव के साथ भगवान के सामने हाथ जोड़े खड़ी हैं। इसे देखकर लोग रुबीना और अभिनव को बधाई दे रहे हैं। कई लोगों ने तारीफ की है कि वह बेबी बंप की तस्वीरें पोस्ट नहीं कर रहीं तो कुछ इस बात पर नाराजगी जता रहे हैं कि रुबीना ने फैंस से खुशी साझा क्यों नहीं की।
लोगों ने दी बधाइयां
रुबीना दिलैक ने अपने जन्मदिन के बाद कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें पहली फोटो में वह अपने पति अभिनव के साथ गणपति के हाथ जोड़े खड़ी हैं। रुबीना ने पिंक कलर का कुर्ता पहन रखा है। इस फोटो को देखकर लोगों ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा है, पहली तस्वीर में बेबी बंप साफ दिख रहा है, लेकिन वह पब्लिक से छिपा क्यों रही है। प्रेग्नेंसी की बधाई। एक और कमेंट है, रूबी प्रेग्नेंट है। एक और फॉलोअर ने लिखा है, बेबी बंप, बेबी का इंतजार है। एक यूजर ने लिखा है, बच्चा आने वाला है भाई लोगों। देखें तस्वीरें
खत्म होने वाला था रिश्ता
बता दें कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादी जून 2018 में हुई थी। बिग बॉस में रुबीना बता चुकी हैं कि उनका और अभिनव का रिश्ता खत्म होने वाला था। दोनों तलाक लेने के बारे में सोच रहे थे। इस बीच बिग बॉस आने का फैसला लिया। वहां दोनों को अपने रिश्ते को नए सिरे से समझने का मौका मिला। बिग बॉस की विनर बनकर निकलीं रुबीना ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। अब उनकी तस्वीरें देखकर फैन्स खुश हैं। हालांकि रुबीना या अभिनव की तरफ से ऑफिशियली कोई कन्फर्मेशन नहीं है।