Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 दो गांवों में हादसा, सीएम का मृतकों के परिवारों 3-3 लाख मदद का ऐलान
विरुधुनगर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु में मंगलवार 17 अक्टूबर को दो पटाखा फैक्ट्रियों में धमाके के बाद आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हादसे रंगपालयम और किचनायकनपट्टी गांव में हुए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 3-3 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को एक-एक लाख रुपए की मदद दी जाएगी।

पुलिस ने बताया कि रंगपालयम की पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद आग लग गई। आग को पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू वर्कर्स ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग बुझा दिया। यहां मलबे से 7 जले हुए शव बरामद किए गए। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। ये लोग यहां काम करने वाले मजदूर हो सकते हैं। तीन लोग हादसे में झुलस गए थे। बाद में तीनों की मौत हो गई।

दूसरा हादसा किचनायकनपट्टी गांव की पटाखा फैक्ट्री में हुआ। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां दो महिला मजदूरों को बचा लिया गया। इन्हें इलाज के लिए श्रीविल्लीपुत्तूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।