
मुंबई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर जलील पार्कर की निगरानी में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता की हालत अब ठीक है। अभी वे आईसीयू में भर्ती हैं।