Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 राजीव गांधी चौक पर पिता की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, इसके बाद शुरू हुआ रोड शो

रायपुर। प्रियंका गांधी ने मंगलवार शाम को रायपुर में रोड शो किया। राजीव गांधी चौक से शुरू हुआ ये रोड शो अलग-अलग रास्तों से होता हुआ तेलघानी नाका पहुंचकर समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान प्रियंका के साथ खुले वाहन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित रायपुर विधानसभा के प्रत्याशी भी मौजूद रहे। प्रियंका का रोड शो एक घंटे से ज्यादा देर तक चला।

रोड शो तय समय से करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ। प्रियंका ने सबसे पहले राजीव चौक पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ, जो सिटी कोतवाली, सदर बाजार, सत्तीबाजार, आमापारा चौक से अग्रसेन चौक होते हुए तेलघानी नाका पहुंचा। यहां पर रोड शो का समापन हुआ।

प्रियंका के रोड में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान घरों पर भी लोग कांग्रेस का झंडा लेकर उनका अभिवादन करते रहे। माना जा रहा है कि इस रोड शो से प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में सफल रहेंगी। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होनी है।

रायपुर की 3 सीट पर कांग्रेस का कब्जा है
फिलहाल रायपुर दक्षिण को छोड़कर तीनों सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। दक्षिण में इस बार महंत रामसुंदर दास भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ लड़ रहे हैं। वहीं रायपुर ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनके बेटे पंकज शर्मा को टिकट दी गई है। वहीं रायपुर पश्चिम में विधायक विकास उपाध्याय चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा मैदान में हैं।

प्रियंका का साल में 7वीं बार छत्तीसगढ़ दौरा
चुनावी साल में प्रियंका गांधी वाड्रा का ये 7वीं बार छत्तीसगढ़ का दौरा कार्यक्रम है। इस साल 25 फरवरी को नवा रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुई थीं। इसके बाद 12 अप्रैल को जगदलपुर में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में शामिल हुई थीं। 22 सितंबर को भिलाई में आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने आई थीं। इसके बाद 6 अक्टूबर को कांकेर में आयोजित पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल हुई थीं। इसके बाद 30 अक्टूबर को बिलासपुर और खैरागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इस महीने 7 नवंबर को बालोद में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया था।

 

 

 

 

 

tranding
tranding
tranding