Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने स्टार जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। जॉन अब्राहम आज यानी 17 दिसंबर को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जॉन अब्राहम को इस मौके पर कई स्टार्स बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं एक्टर के फैंस ने फोटोज और वीडियो शेयर कर के जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आज जॉन अब्राहम के मौके पर हम आपको एक किस्सा बताने वाले हैं, कैसे सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच अनबन हो गई थी। जिसके बाद सलमान खान और जॉन अब्राहम के रिश्ते थोड़े खराब भी हो गए थे।
सलमान खान ने बॉलीवुड में कई लोगों को मौका देकर उन्हें स्टार बनाया है। सलमान खान ने कई स्टार्स अपने साथ काम करने का भी मौका दिया है। ऐसा ही मौका सलमान खान ने जॉन अब्राहम को भी दिया है। खबरों के मुताबिक जब जॉन अब्राहम बॉलीवुड में नए-नए आए थे, तब सलमान खान जॉन अब्राहम को अपने साथ कॉन्सर्ट में ले गए थे। जो साल 2006 में हुआ था। इस इवेंट में मुख्य स्टार सलमान खान थे। लेकिन एक क्रू मेम्बर ने सलमान खान के आगे जॉन अब्राहम को ज्यादा फेमस बता दिया था। सलमान खान जॉन अब्राहम को इस इवेंट में अपने एक दोस्त के तौर पर जॉन अब्राहम को लेकर गए थे लेकिन एक्टर भाई जान के साथ प्रोफेशनल बिहेव कर रहे थे। जो सलमान खान को पसंद नहीं आया। इसके बाद फिल्म के सेट पर भी दोनों के बीच विवाद होने लगे थे। बताया जाता है कि सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच इस विवाद के बाद अमिताभ बच्चन ने उनके बीच सुलह करवाने की एक कोशिश की थी। लेकिन बात नहीं बन पाई।