Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई मंत्रियों को शपथ
0 राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शुक्रवार विस्तार हो गया। राजभवन में 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल विश्वभूूषण हरिचंदन ने यहां राजभवन में विधायक सर्वश्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं टंकराम वर्मा को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक बने और मंत्री भी बन गए। अरुण साव और विजय शर्मा ने 13 दिसंबर को शपथ ली थी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा सहित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण के बाद सीएम श्री साय ने कहा कि जल्द ही विभागों का आबंटन भी कर दिया जाएगा। मंत्रिमंडल में एक और पद रिक्त है, इसे बाद में भरा जाएगा। 
बता दें कि 90 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 सदस्य हो सकते है हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंड़ल में सीएम, दो डिप्टी सीएम समेत कुल 12 सदस्य हैं। 

13 सदस्यीय मंत्रिमंडल में अभी एक सीट खाली
मुख्यमंत्री समेत प्रदेश मंत्रिमंडल में 13 सदस्यों की जगह है। सीएम विष्णुदेव साय और दो डिप्टी सीएम बनने के बाद 9 मंत्री बनाए गए हैं। अभी एक सदस्य की जगह खाली है। 12 सदस्यीय कैबिनेट में अभी 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं।

5 विधायक पहली बार मंत्री बने
शपथ लेने वालों में पांच विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बने। इनमें लक्ष्मी राजवाड़े (नया चेहरा), टंकराम वर्मा (नया चेहरा), ओपी चौधरी (नया चेहरा), श्यामबिहारी जायसवाल( पहले विधायक रहे हैं) और लखनलाल देवांगन (पहले विधायक रह चुके हैं) हैं। 12 लोगों के मंत्रिमंडल में 5 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार विधायक बने और पहली ही बार में मंत्री बनाए गए। इसमें अरुण साव, विजय शर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा और ओपी चौधरी शामिल हैं।

पांच पुराने चेहरे जो विधायक व मंत्री रहे हैं
विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल और केदार कश्यप।

मंत्रियों के बारे में जानिए
1. बृजमोहन अग्रवाल
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु साय मंत्रिमंडल में भाजपा के सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। बृजमोहन अग्रवाल 1990 में 31 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के सदस्य बने और तब से लेकर अब तक के चुनावों तक लगातार 8 बार सभी चुनाव जीतते रहे हैं।

2. रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में रामविचार नेताम मंत्री बनाए गए हैं। रामविचार नेताम ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली है। रामानुजगंज विधानसभा से छठवीं बार के विधायक हैं। इसके पहले वे पाल विधानसभा से चार बार और रामानुजगंज विधानसभा से एक बार के विधायक और राज्यसभा सांसद भी रहे।

3. दयालदास बघेल
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार में भाजपा के सीनियर विधायक दयालदास बघेल को मंत्री बनाया गया। दयालदास बघेल का जन्म 1 जुलाई 1954 को अविभाजित दुर्ग जिले के (वर्तमान बेमेतरा जिले) के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम कुंरा में 1 जुलाई 1954 को हुआ था। उनके पिता का नाम बसावन बघेल है। उनका विवाह अमला बघेल के साथ हुआ है। उनके दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास है। उनका व्यवसाय कृषि है।

4. केदार कश्यप
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर विधानसभा से निर्वाचित हुए केदार कश्यप ने मंत्री पद की शपथ ली। केदार कश्यप दूसरी बार मंत्री बने हैं। 49 साल के केदार कश्यप भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप के बेटे हैं। बस्तर की राजनीति में वह बड़े आदिवासी नेता बनकर उभरे हैं। 2018 में मिली हार के बावजूद उन्होंने संगठन को संभाले रखा था।

5. लखनलाल देवांगन​​​​​
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के कैबिनेट में विधायक लखनलाल देवांगन ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। जातिगत समीकरण के हिसाब से उन्हें मंत्री बनाकर ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। उन्हें मंत्री बनाए जाने का फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

6. श्यामबिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय कैबिनेट में मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली है। इनके साथ 9 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, इनमें बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, राम विचार नेताम, टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े ने शपथ ली।

7. ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में ओपी चौधरी मंत्री बनाए गए हैं। ओपी चौधरी रायगढ़ विधानसभा से पहली बार विधायक बने हैं। वे रायगढ़ जिले की खरसिया ब्लॉक के ग्राम बायंग के रहने वाले हैं। इनके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। जब ओमप्रकाश चौधरी मात्र 8 साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। उनके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक थे।

8. लक्ष्मी राजवाड़े
छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में पहली बार विधानसभा पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री बनाई गई हैं। लक्ष्मी राजवाड़े भटगांव विधानसभा से विधायक हैं। जनपद सदस्य के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाली लक्ष्मी राजवाड़े इस बार विधानसभा के तीन सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। 

9. टंकराम वर्मा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट में बलौदाबाजार विधानसभा से बीजेपी विधायक टंकराम वर्मा अब मंत्री बन गए हैं। टंकराम कभी जिस मंत्री के पीए हुआ करते थे, अब उन्हीं के साथ मंत्री पद की शपथ ली।

tranding
tranding