Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 नागपुर में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया

नागपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया और एनडीए में विचारधारा की लड़ाई है। कुछ दिन पर भाजपा के एक सांसद मुझे लोकसभा में मिले। उन्होंने मुझसे कहा कि बीजेपी में गुलामी चलती है, जो ऊपर कहा जाता है, वो बिना सोचे समझे करना पड़ता है।

बीजेपी में रहकर सहा नहीं जाता। मैं हूं बीजेपी में, मगर दिल मेरा कांग्रेस में है। मैंने कहा कि भाई दिल तेरा कांग्रेस में शरीर बीजेपी में। मतलब, दिल शरीर को कांग्रेस में लाने से डर रहा है, यही हो सकता है। मैंने कहा मन क्यों नहीं बन पा रहा है। आप एमपी हो। आप मुझे हिंट दे रहे हो। मन क्यों नहीं बन पा रहा है।

हमारे महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पीएम से सवाल पूछा- जीएसटी में किसानों का क्या हिस्सा होगा। मोदी जी को सवाल अच्छा नहीं लगा, पटोले जी आउट हो गए। उनकी विचारधारा राजाओं की विचारधारा है। किसी की सुनना ही नहीं। ऑर्डर आएगा, आपको उसका पालन करना पड़ेगा। हमारे कार्यकर्ता मेरे सामने आते हैं और कहते हैं कि राहुल जी आपने जो ये किया अच्छा नहीं किया। मैं बताता हूं कि देखिए ये मैंने इस कारण से किया। मैं उनकी सुनता हूं। उनकी जो आवाज है उसका आदर करता हूं, रिस्पेक्ट करता हूं।

कांग्रेस की लड़ाई अंग्रेजों के साथ राजा-महाराजाओं के खिलाफ भी थी
गांधी-नेहरू जेल गए। अंबेडकर ने सालों संघर्ष किया। हमारी विचारधारा कहती है कि देश की लगाम जनता के हाथ में होनी चाहिए। देश को जैसे पहले राजा चलाते थे। वैसे नहीं चलाया जाना चाहिए। हम जनशक्ति, लोकशक्ति की बात करते हैं। आप हमारे सारे के सारे कानून देखिए। आजादी की लड़ाई जनता ने लड़ी थी। राजाओं ने नहीं लड़ी थी। उनकी पार्टनरशिप थी अंग्रेजों के साथ। लोग भूल जाते हैं कि आजादी की लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ थी। नहीं, अंग्रेजों के साथ राजाओं के खिलाफ थी। कांग्रेस ने गरीब जनता के लिए ये लड़ाई लड़ी थी। अगर आप आजादी से पहले यहां आते तो हिंदुस्तान की जनता को, महिलाओं को कोई अधिकार नहीं थे। दलितों को छुआ नहीं जाता था। ये आरएसएस की विचारधारा है। ये कांग्रेस ने बदला है।

सत्ता में आते ही जातीय जनगणना कराएंगे
राहुल ने कहा कि मैंने संसद में पूछा- हिंदुस्तान को 90 लोग चलाते हैं। इनमें से ओबीसी कितने हैं, दलित-आदिवासी कितने हैं। बीजेपी के लोग चुप हो गए। ओबीसी की 50% आबादी है। 90 में से 3 ओबीसी हैं। इनको कोने में रखते हैं, छोटे विभाग देते हैं। हिंदुस्तान की सबसे बड़ी कंपनी की लिस्ट निकालो, मुझे दिखा दो इनमें कौन ओबीसी, दलित या आदिवासी है। स्टेट की ब्यूरोक्रेसी में दिखा दो। भागदारी कहीं भी नहीं। इनमें दलित ओबीसी या आदिवासी कहां बैठा है। हर फील्ड में यही हालत है। जातीय जनगणना होनी चाहिए। पता चलना चाहिए ओबीसी कितने हैं। पहले मोदी जी खुद को ओबीसी कहते थे। मेरे सवाल के बाद भाषण बदल जाते हैं। फिर वे कहने लगे कि हिंदुस्तान में तो केवल एक जात है गरीब। जैसे हमारी सरकार दिल्ली में आएगी, हम जातीय जनगणना करवाएंगे।

नागपुर से जन्मी आरएसएस ने देश को बर्बाद कर दिया: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारे पीछे आरएसएस का बंगला है। आरएसएस भी यहीं (नागपुर) से पैदा हुई और यहीं आरएसएस आज देश को बर्बाद कर रही है। मोदी आरएसएस का झंडा लेकर आगे चल रहे हैं और उनके पीछे आरएसएस है। इसलिए आपको सोचना चाहिए जब तक आप नहीं उठेंगे तब तक समानता का झंडा नहीं फहरा सकते। मैं सबसे विनती करूंगा कि पिछले 10 साल में बीजेपी और आरएसएस देश को तंग किए हैं। संघ की सरकार को नहीं रोका तो देश बर्बाद की ओर जाएगा और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। कांग्रेस का आज 139वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी ने नागपुर में मेगा रैली का आयोजन किया है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल के मुख्यमंत्री समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हैं।

नागपुर को 'संघ भूमि' नहीं 'दीक्षा भूमि' के नाम से जाना जाएगा: कन्हैया कुमार
'हैं तैयार हम' मेगा रैली को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा- जो लोग नागपुर को 'संघ भूमि' बनाना चाहते हैं, मैं उन्हें चुनौती देना चाहता हूं कि जब तक एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता जीवित है, तब तक नागपुर को 'संघ भूमि' नहीं, बल्कि 'दीक्षा भूमि' के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस की मेगा रैली नागपुर में आयोजित हो रही है, जहां RSS का मुख्यालय भी है। आयोजन स्थल का नाम 'भारत जोड़ो मैदान' रखा गया है। रैली में इसी के साथ 'हैं तैयार हम' थीम के साथ पार्टी अपने 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी।

tranding
tranding
tranding