Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। आज सुबह 8 बजे सैफ अली खान को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो रही। पत्नी करीना कपूर भी वहां मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर आया है, जिस कारण उन्हें सुबह ही अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालांकि, चोट की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। किस कंधे में फ्रैक्चर हुआ है, यह भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फिल्म रंगून के सेट पर अंगूठे में लगी थी चोट
ऐसा सैफ के साथ पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले उन्हें 2016 में फिल्म रंगून के सेट पर चोट लगी थी। उस वक्त उनके अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके तुरंत बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में एडिमट कराया गया था। वहां उनकी मामूली सर्जरी हुई थी, जिसके बाद डिस्चार्ज किया गया था।

क्या कहना के सेट पर हुआ हादसा, 100 टांके लगे थे
फिल्म क्या कहना के एक सीन के लिए सैफ अली खान को एक बाइक स्टंट करना था। उस खतरनाक स्टंट को करने के लिए सैफ अली खान रोज जुहू बीच पर प्रैक्टिस किया करते थे। जैसे ही उन्हें लगने लगा कि अब ये स्टंट हो जाएगा, तो पूरी टीम शूटिंग के लिए खंडाला पहुंची। उन्होंने जुहू के फ्लैट सरफेस पर प्रैक्टिस की थी, लेकिन सेट पर बारिश होने से कीचड़ था। इसके बावजूद पहली बार जब सैफ ने स्टंट अच्छे से कर लिया, लेकिन सामने खड़ी प्रीति जिंटा को इंप्रेस करने के लिए उन्होंने दोबारा स्टंट करने का फैसला किया। इस बार जब सैफ ने मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में दौड़ाई और वो कीचड़ में फिसल गई। सैफ हवा में उछले और 30 बार गुलाटी खाते हुए एक चट्टान में जा गिरे। उनका सिर एक बड़े पत्थर से टकरा गया। दर्द में जैसे ही सैफ उठे तो उन्हें लगा कि उनका चेहरा गीला हो रहा है। जैसे ही हाथ चेहरे पर फेरा तो खून-ही-खून था। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। उस समय उनके साथ सिर्फ प्रीति जिंटा ही थीं। हॉस्पिटल में प्रीति से जब साइन करवाया गया तो वो कांप रही थीं, क्योंकि उन्हें लगा कि इतना खून बहने के बाद वो जिंदा नहीं बचेंगे। इलाज के दौरान सैफ को 100 टांके लगे और वो कई महीनों में ठीक हो सके। प्रीति जिंटा उनके साथ पूरे समय अस्पताल में रहीं और उन्होंने ही उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई। इस बात का खुलासा खुद सैफ ने करण के शो 'कॉफी विद करण' में किया था।

धनुष-तीर खेलने से आंख में लग गई थी चोट
कुछ समय पहले सैफ को मां शर्मिला टैगोर के साथ शो कॉफी विद करण में देखा गया था। इस शो में शर्मीला टैगोर ने खुलासा किया था कि एक बार सैफ अपने चचेरे भाई के साथ धनुष और तीर खेल रहे थे। तभी तीर की नोक सैफ की आंख में लग गई और उनकी कॉर्निया चोटिल हो गई। आज भी उसका निशान सैफ की आंख में साफ दिखाई देता है।