Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा बाजार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार अब दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। भारत ने हॉन्ग कॉन्ग के शेयर बाजार को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है। ब्लूमबर्ग के जुटाए आंकड़ों के मुताबिक, हांगकांग शेयर मार्केट में लिस्टेड शेयरों की कुल वैल्यू 4.29 लाख करोड़ डॉलर है, जबकि भारत के शेयर बाजार में लिस्टेड शेयरों की कुल मार्केट कैप 4.33 लाख करोड़ डॉलर हो गई है।

वहीं, 50.86 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ वर्तमान में अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। इसके बाद 8.44 ट्रिलियन डॉलर के साथ मार्केट कैप के साथ चीन दूसरे नंबर पर और 6.36 ट्रिलियन डॉलर के साथ जापान तीसरे पर है।

हांगकांग के हेंगसेंग में लगातार चौथे साल गिरावट
हांगकांग के हेंगसेंग के मार्केट कैप में लगातार चौथे साल गिरावट देखने को मिली है। वहीं, चीन के शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में लगातार दूसरे साल गिरावट देखी गई। बीजिंग के कड़े कोविड-19 प्रतिबंध और जियो-पॉलिटिकल टेंशन सहित अन्य कारणों की वजह से चीन के मार्केट में गिरावट रही है, जबकि दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार लगातार नया हाई बना रहा है। चुनाव से पहले स्ट्रांग सेंटिमेंट, व्यापक आर्थिक स्थितियों में सुधार और ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के कारण भारतीय इक्विटी मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। यह लगातार 8वां साल है, जब भारत के मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है।

29 नवंबर को 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा था भारतीय शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप लगातार तेजी के कारण पहली बार रिकॉर्ड 29 नवंबर 2023 को 4 ट्रिलियन डॉलर, यानी करीब 333 ट्रिलियन रुपए को पार किया था।

2023 में सेंसेक्स 18% से ज्यादा और निफ्टी 20% बढ़ा
2023 में सेंसेक्स 18% से ज्यादा और निफ्टी करीब 20% बढ़ा है। जबकि, बीएसई मिडकैप ने 45.5% का रिटर्न दिया है और स्मॉलकैप ने 47.5% की छलांग लगाई है।

tranding