Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 अब यूएई और सिंगापुर समेत 10 देशों में पेमेंट शुरू; उज्बेकिस्तान बनेगा 11वां देश
नई दिल्ली। विदेश घूमने जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी है। अब दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियोज जैसी मशहूर जगहों के टिकट बुक करने के लिए इंटरनेशनल क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेशनल पेमेंट गेटवे के झंझट खत्म हो गई है।

वित्त मंत्रालय ने बताया है कि एनपीसीआई की इंटरनेशनल ब्रांच (एनआईपीएल) ने दोनों जगहों पर यूपीआई से पेमेंट करने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके साथ ही 10 देशों में आप यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं और जल्द ही उज्बेकिस्तान भी इस लिस्ट में जुड़ने वाला 11वां देश बनने वाला है।

बुर्ज खलीफा में यूपीआई पेमेंट पाने वाला पहला टूरिस्ट स्पॉट
यूएई में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के ऑब्जर्वेशन डेक ('एट द टॉप') का टिकट अब आप सीधे अपने यूपीआई से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके लिए एनआईपीएल ने नीओपे और एमार एंटरटेनमेंट के पार्टनरशिप की है। यूएई में ऑनलाइन पेमेंट और ई-कॉमर्स के लिए यूपीआई की सुविधा देने वाला बुर्ज खलीफा पहला बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बन गया है।

सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियोज में भी यूपीआई चलेगा
सिंगापुर में एनआईपीएल ने वहां की पेमेंट कंपनी 'फोमो पे' के साथ हाथ मिलाया है। अब आप 'रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा' के बड़े टूरिस्ट स्पॉट्स जैसे- यूनिवर्सल स्टूडियोज सिंगापुर, सिंगापुर ओशनेरियम और एडवेंचर कोव वॉटरपार्क की टिकटें सीधे अपने यूपीआई से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

उज्बेकिस्तान बनेगा यूपीआई से जुड़ने वाला 11वां देश
भारत अपने डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूपीआई को पूरी दुनिया में लगातार मजबूत बना रहा है। अभी दुनिया के 10 बड़े देशों में यूपीआई का इस्तेमाल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान 30 अगस्त 2026 को एक बड़ा बिजनेस समझौता हुआ है। इसके लागू होते ही उज्बेकिस्तान भी भारत के यूपीआई नेटवर्क से जुड़ने वाला 11वां देश बन जाएगा।