Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 57 हजार लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया
0 छत्तीसगढ़, मप्र-यूपी में भी बारिश का अलर्ट
विशाखापट्टनम/भुवनेश्वर/हैदराबाद/चेन्नई। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्रप्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आंध्रप्रदेश में अब तक 3 लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं राज्य के 31 घरों को नुकसान पहुंचा। 57 हजार लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गईं।

इसी ओडि़शा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं। विशाखापट्टनम में रात 27 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे से 28 अक्टूबर की सुबह 3 बजे तक, यानी करीब 18 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यह जुलाई में होने वाली औसत बारिश के डेढ़ गुना से ज्यादा है। यहां जुलाई में औसतन 133 मिमी बारिश होती है।

आंध्रप्रदेश के विजयनगरम् में भारी बारिश, सड़कों पर पानी भरा
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर ने अधिकारियों से लोगों और पशुओं को सुरक्षित जगह पहुंचाने का निर्देश दिया।

एयरफोर्स ने 23 टन राहत सामग्री विजयवाड़ा भेजी, एनडीआरएफ टीम भी पहुंची
इंडियन एयरफोर्स ने चक्रवात अर्नब से प्रभावित विजयवाड़ा में 23 टन राहत सामग्री पहुंचाई। इसके लिए 2 सी-130जे विमानों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम भी भेजी गई है। वायुसेना ने कहा कि वह लोगों की जान बचाने और राष्ट्रीय आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए हमेशा तैयार है।

विशाखापट्टनम में पेड़-बिजली के पोल गिरे 
चक्रवात अर्नब से विशाखापटनम् में भारी तबाही हुई। कई जगह पेड़ बिजली के पोल पर गिर गए। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। 

ओडिशा में 5 नवंबर तक 22 ट्रेनें रद्द
चक्रवात अर्नब के चलते 5 नवंबर तक 22 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द या स्थगित कर दी गई हैं। विशाखापत्तनम-किरंदुल और राउरकेला-जगदलपुर समेत कई ट्रेनों पर असर पड़ा है। वहीं, हिराखंड एक्सप्रेस का संचालन भी अस्थायी रूप से बदला गया है। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले एनटीईएस या भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर अपडेट देखने की सलाह दी है।

तूफान अर्नब से 24 घंटे में 21 से 30 सेमी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 21 से 30 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

एनडीआरएफ के आईजी बोले- दोपहर तक तूफान कमजोर होगा
एनडीआरएफ के आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि चक्रवात अब पूरी तरह से जमीन से टकरा चुका है। हवा की गति के आधार पर इसे ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ की कैटेगरी से घटाकर ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ कर दिया गया है। अनुमान है कि दोपहर तक यह कमजोर होकर ‘चक्रवाती तूफान’ बन जाएगा। शाम तक इसके और कमजोर होकर ‘गहरे दबाव’ में बदलने की उम्मीद है। एसडीआरएफ के साथ मिलकर एनडीआरएफ लोगों की सहायता कर रही है।

छत्तीसगढ़, मप्र-यूपी और बिहार समेत 9 राज्यों में अलर्ट
0 आंध्र प्रदेश और ओडिशा: भारी से बेहद भारी बारिश, तेज हवाएं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा।
0 तेलंगाना और छत्तीसगढ़: 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश, कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका।
0 मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र: पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश का अनुमान। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
0 झारखंड और बिहार: 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश; बिहार में 29-30 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका।
0 उत्तरप्रदेश: पूर्वी यूपी में 29-30 अक्टूबर को भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।

 

tranding
tranding
tranding