Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 बोले-जहां थे वहीं आ गए, अब कहीं नहीं जाऊंगा 

पटना। नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।

नीतीश ने रविवार सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था। शाम 5 बजे हुए समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं।

राजभवन में आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने श्री नीतीश कुमार के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जदयू के विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, भाजपा के ही प्रेम कुमार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई । इस मौके पर भाजपा समर्थकों ने जय श्री राम और मोदी मोदी के नारे लगाए। वहीं, हम के समर्थकों ने जय भीम तथा जदयू समर्थकों ने नीतीश कुमार के पक्ष पर नारा लगाया।

शपथ ग्रहण समारोह में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू सांसद ललन सिंह, भाजपा नेता मंगल पांडे और राजीव प्रताप रूडी समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल थे ।

सीएम नीतीश की नई कैबिनेट

उपमुख्यमंत्री
1. सम्राट चौधरी (भाजपा)
2. विजय सिन्हा (भाजपा)
मंत्री
3. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)
4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू)
5. श्रवण कुमार (जदयू)
6. विजय कुमार चौधरी (जदयू)
7. संतोष कुमार सुमन (हम)
8. सुमित सिंह (निर्दलीय)

कैबिनेट का विस्तार जल्द होगाः सीएम नीतीश
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा। 8 मंत्रियों ने आज शपथ ली है। आज तीनों पार्टियों और निर्दलीय को साथ लाए हैं। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाएंगे।

नई कैबिनेट की बैठक कल
नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की बैठक कल साढ़े 11 बजे होगी। इसमें मंत्रियों को विभाग बांटे जा सकते हैं।

लालू के घर आज चूल्हा नहीं जलेगाः उपेंद्र कुशवाहा  
नीतीश के पुराने साथी आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू के घर में आज चूल्हा नहीं जलेगा। क्या खेला होगा। नीतीश आ गए है, सब ठीक हो जाएगा।

 

tranding
tranding
tranding