Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 आंदोलन कर रहे किसानों से मिल सकते हैं

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार (13 फरवरी) को अचानक रोक दी। राहुल गांधी अंबिकापुर से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए। शेड्यूल के मुताबिक कांग्रेस की न्याय यात्रा को बलरामपुर के लिए रवाना होना था। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार को राहुल को झारखंड के लिए रवाना होना था। यात्रा दोबारा कब शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं है।

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने बताया कि पंजाब-हरियाणा में किसान आंदोलन को देखते हुए राहुल दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात कर सकते हैं। राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मल्लिकार्जुन खरगे भी रवाना हुए हैं। वहीं न्यूज एजेंसी के अनुसार सोनिया गांधी बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। उनके साथ राहुल और श्री खरगे भी मौजूद रहेंगे, इसलिए वे दिल्ली पहुंच रहे हैं। 

इससे पहले अंबिकापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने किसानों को एमएसपी की लीगल गारंटी का वादा किया। राहुल ने कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस के इलेक्शन मेनिफेस्टो में शामिल होगा। केंद्र में हमारी सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। फसलों के दाम कम होने पर भी सरकार इसकी भरपाई करेगी।

हिंदुस्तान का पहली बार एक्स-रे होगा
कांग्रेसियों ने क्रांतिकारी काम किए हैं, चाहे वो सफेद क्रांति हो या हरित क्रांति। अब हिंदुस्तान का एक्स-रे करने जा रहे हैं तो मोदी जी को इससे आपत्ति है। वे कहते हैं देश में केवल दो ही जाति हैं एक अमीर और दूसरा गरीब। जब देश में दो ही जाति हैं तो आप ओबीसी कैसे बन गए। जब जातीय जनगणना की बात आई तो मोदी जी कहते हैं मैं तो ओबीसी हूं ही नहीं। सामाजिक आर्थिक अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई है। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है।

हिंदुस्तान में आधी आबादी पिछड़े वर्ग की
राहुल ने कहा कि देश में आधी आबादी पिछड़े वर्ग की है। दलित 15%, आदिवासी 8%, पिछड़ा वर्ग 52% हैं। अगर चार लोगों को आप खड़ा करें तो उसमें से तीन लोग दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के हैं। लेकिन देश की 200 बड़ी कंपनियों में न दलित न आदिवासी, न पिछड़े किसी की भागीदारी नहीं है। मीडिया कंपनियों की लिस्ट देख लीजिए। इनमें भी दलित, आदिवासी और पिछड़ों की कोई भागीदारी नहीं है। 650 हाईकोर्ट जजों में से 33 आदिवासी हैं। प्राइवेट अस्पताल, कॉलेज इनके मालिकों में दलित, आदिवासी, पिछड़ा कोई नहीं है।

चाइना का माल हिंदुस्तान में बेच रहे
आज सबके पॉकेट में जो मोबाइल है वो चाइना मेड है। मेड इन चाइन का फोन जब बनता है तो उसमें देश के युवाओं को जॉब नहीं मिलता। छोटे व्यापारियों को मोदी जी ने जीएसटी और नोटबंदी ने खत्म कर दिया है। महंगाई बढ़ी हुई है। किसानों को जो मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। आज किसान दिल्ली पैदल जा रहे हैं उन्हें रोका जा रहा। उन पर टियर गैस चलाई जा रही है। उन्हें जेल में डाला जा रहा है।स्वामीनाथन को बीजेपी ने भारत रत्न दिया, लेकिन स्वामीनाथन जी ने जो कहा वो करने को तैयार नहीं है। स्वामीनाथन ने कहा है कि किसानों को एमएसपी की लीगल गारंटी देंगे। हमारी सरकार आएगी तो इसे लागू किया जाएगा।

हिंदुस्तान के डीएनए में मोहब्बत
राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के डीएनए में मोहब्बत है। नफरत है ही नहीं, लेकिन भाजपा के लोग यहां नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। इसका कारण क्या है और ये हो क्यों रहा है। यात्रा के जरिए मैंने लाखों लोगों से इसका कारण पूछा। यहां लाखों लोगों के खिलाफ अन्याय होता है। जिस समाज में अन्याय होता है वहां नफरत होगी।

मणिपुर में आग लगी है, आज वहां कोई नहीं जा सकता
प्रधानमंत्री मोदी आज तक मणिपुर नहीं गए। आम आदमी आज वहां नहीं जा सकता क्योंकि वहां आग लगी हुई है। इसलिए हमने मणिपुर में भी यात्रा शुरू की। बीजेपी ने प्रदेश को बांट दिया। जला दिया। लोगों ने कहा आपने कन्याकुमारी से कश्मीर तक मोहब्बत की दुकान खोली लेकिन मणिपुर से महाराष्ट्र अभी बचा हुआ है। इसलिए हमने दूसरी भारत जोड़ो यात्रा मणिपुर से शुरू की।

इससे पहले खरगे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी मजबूत है। लोग बचेंगे तो देश बचेगा। देश बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। लोकतंत्र बचेगा तो संविधान बचेगा। कांग्रेस इसी पर काम करती है। मोदी केवल ओबीसी, धर्म और भगवान के नाम पर वोट मांगते हैं। लेकिन झूठ बोलकर पॉलिटिक्स में ये धर्म नहीं लाना चाहिए।मोदी देश को डिवाइड करना चाहते हैं। मोदी केवल अमीरों के लिए हैं। अमीरों के साथ काम करने वाला उन्हें कुछ भी दे सकता है। बैंकों से लोन दिला रहे हैं। लेकिन ये लोन लेकर देश छोड़कर भाग रहे हैं। इसे ये रोकना नहीं चाहते हैं। सिर्फ भाषण और डायलॉग देते हैं। इनके नेता आदिवासियों पर पेशाब करते हैं। इनकी कथनी और करनी अलग है। गांधी परिवार में राजीव गांधी के बाद कोई प्रधानमंत्री नहीं बना। मोदी हमेशा बदले की भावना से काम करते हैं और गांधी परिवार पर निशाना साधते हैं।

अंबिकापुर में राहुल गांधी बोले- मोदी जी के मुताबिक में देश में केवल दो जाति एक अमीर और दूसरा गरीब।

मंगलवार को यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, टीएस सिंहदेव और दीपक बैज भी मौजूद रहे।

जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी संबोधित किया।