Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 एसकेएम कल टोल बंद करेगा, केंद्र से शाम को मीटिंग

अंबाला/नई दिल्ली। पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का बुधवार को दूसरा दिन है। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिशें जारी हैं। दिल्ली बॉर्डर पर आज भी जाम की स्थिति है। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हर हाल में दिल्ली तक जाएंगे।

वहीं, हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बैन बढ़ाकर 15 फरवरी रात 12 बजे तक कर दिया गया है। यह पाबंदी अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में लागू रहेगी। 13 फरवरी को किसानों ने पंजाब से हरियाणा के लिए कूच किया था। दोपहर करीब 12 बजे किसान एकसाथ पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पहुंचे। सबसे ज्यादा किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पर किसानों के पहुंचते ही हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाए। पुलिस ने रबर की गोलियां भी चलाईं। किसानों के साथ झड़प में अंबाला पुलिस के डीएसपी समेत 5 पुलिसकर्मी और कई किसान भी घायल हो गए।

खनौरी बॉर्डर पर किसानों-पैरामिलिट्री फोर्स में झड़प
खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच झड़प हुई। इसके बाद किसानों ने जवानों के हेलमेट और डंडे छीन लिए। किसानों का कहना है कि हम तो पानी पीने गए थे। फोर्सेस को लगा कि उन पर हमला करने आए हैं। 50-60 जवान डंडे लेकर हमारे पीछे भागे। बाद में गिनती बढ़ गई और उन्हें घेर लिया। इसके बाद किसानों ने मोर्चा संभाला और डंडे छीन लिए।

संयुक्त किसान मोर्चा समर्थन में आया
संयुक्त किसान मोर्चा ने भी कल प्रदर्शन की घोषणा कर दी है। किसानों ने जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि कल 12 से दोपहर 3 बजे तक प्रदेश के सभी टोल प्लाजों पर किसान बैठेंगे। इस दौरान सभी टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे। अगर सरकार अभी भी ना मानी तो 18 फरवरी को दोबारा बैठक कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

निहंग भी किसानों के समर्थन में आए
किसानों के समर्थन में निहंग भी आ गए हैं। भाई तारू सिंह जी पूहला तरना दल के मुखी निहंग संगठन के प्रमुख बाबा रणजीत सिंह ने गुरदासपुर में किसानों के समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने ड्रोन से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ जख्मी करने को गैरकानूनी करार दिया। उन्होंने कहा कि 16 के बंद में वह भी समर्थन करेंगे।

चढूनी बोले-वह पंजाब के किसानों के साथ
किसान नेता गुरनाम चढूनी ने कहा कि ये कोई पाकिस्तान का बॉर्डर नहीं जो सरकार आंसू गैस के गोले और गोलियां चला रही है, वे पूरी तरह से पंजाब के किसानों के साथ हैं। इस मसले पर कल बुधवार को पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई है।

tranding
tranding
tranding