Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर चंदा पाने के लिए 'वसूली भाई' की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि एजेंसियों का इस्तेमाल कर कंपनियों को डराया धमकाया जा रहा है और उनसे चंदे कि वसूली की जा रही है।
श्री गांधी ने कहा कि क्या आपको प्रधानमंत्री की ‘चंदा दो, बेल और बिजनेस लो’ योजना के बारे में पता है। देश में प्रधानमंत्री ‘वसूली भाई’ की तरह ईडी, आईटी और सीबीआई का दुरुपयोग कर ‘चंदे का धंधा’ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि वसूली एजेंट बन चुकी एजेंसियों की जांच में फंसी 30 कंपनियों ने भाजपा को जांच के दौरान 335 करोड़ का चंदा दिया।
उन्होंने कहा कि चंदे का धंधा इतनी बेशर्मी से चल रहा है कि मप्र की एक डिस्टिलरी के मालिकों ने बेल मिलते ही भाजपा को चंदा दिया। मित्र की कंपनी को बेईमानी से फायदा और बाकियों के लिए अलग कायदा, मोदी राज में भाजपा को दिया ‘अवैध चंदा’ और ‘इलेक्ट्रोल बॉन्ड'’ ही 'कारोबार में आसानी' की गारंटी है।

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पहली बार पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, श्रीमती वाड्रा कल 24 फरवरी को श्री गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शामिल होंगी और फिर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक उनके साथ रहेंगी।
गौरतलब है श्री गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से अपनी पूरब से पश्चिम की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। उनकी यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। यात्रा करीब 6500 किलोमीटर की होगी जो बस से पूरी की जाएगी। श्री गांधी ने इससे पहले सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर तक करीब 4000 किलोमीटर पैदल तय की गई थी।