Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 गर्भगृह में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, निलंबित
0 पंडरिया विधायक पर सरंक्षण का आरोप

रायपुर। विधानसभा में शुक्रवार को कांग्रेस के विधायकों ने कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा के कुकदुर ब्लॉक के नागाडबरा के 3 बैगा आदिवासियों की मौत का मामला उठाया। इस मामले में कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में जाकर धरने बैठकर स्वमेव निलंबित हो गए। इसके बाद कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक अनिला भेड़िया, विक्रम मंडावी, देवेंद्र यादव, सावित्री मंडावी ने बैगा जनजाति के तीन लोगों की मौत पर स्थगन प्रस्ताव लाया। कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा की मांग की।
बैगा आदिवासियों की मौत के मामले में कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा मचाया। ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की रक्षा करो’, ‘गृह मंत्री इस्तीफा दो’, ‘भाजपा सरकार होश में आओ’ के नारे लगाते हुए कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंचे। गर्भगृह में धरने पर बैठ विधायक ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते रहे। गर्भगृह में धरने पर बैठकर कांग्रेस विधायक स्वमेव निलंबित हो गए। इसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बैगा आदिवासियों की मौत मामले पर हंगामा हुआ। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। विपक्ष और पक्ष दोनों नारेबाज़ी करते रहे। पांच मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोबारा कार्यवाही शुरू हुई। इस बार पंडरिया भाजपा विधायक भावना बोहरा की आपत्ति से सदन गरमाया। कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने पंडरिया विधायक पर संरक्षण का आरोप लगाया।

सत्ता पक्ष के विधायकों ने व्यक्तिगत आरोप लगाने पर आपत्ति जताते हुए माफी मांगने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। आसंदी ने हर्षिता बघेल के कथन को विलोपित करते हुए कहा कि उनका विवेक है कि वो माफी मांगे या नहीं मांगे। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा नए लोगों के लिए सीख है कि ऐसा न किया जाए। पक्ष और विपक्ष में बहस के बाद विधायक हर्षिता बघेल ने अपना कथन वापस लिया।
वहीं सदन में आदिवासियों की मौत को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने इस मामले में पंडरिया विधायक पर सरंक्षण का आरोप लगाया है। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद 5 मिनट के लिए सदन कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

बता दें कि बैगा जनजाति के तीन लोगों की मौत पर काम रोको प्रस्ताव के जरिए चर्चा की मांग को लेकर सदन में हंगामा हुआ। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पुलिस की जांच में बैगा जनजाति के तीनों लोगों की हत्या का खुलासा हुआ है। एक नाबालिग सहित कुल तीन की हत्या हुई थी। पंडरिया के नागा डबरा में डेढ़ माह पूर्व तीन लोगों की मौत हुई थी। प्रथम दृष्टया आगजनी से मौत का मामला दर्ज किया गया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जमीन हड़पने की वजह से हत्या की गई है।