Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पिंक ड्रेस में बेहद हसीन लगीं अजय देवगन की लाडली

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। अजय देवगन और काजोल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। अजय देवगन और काजोल के अलावा इनके बच्चे भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अभी हाल ही में अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ नजर आए थे। अब इन सब के बीच काजोल ने बेटी न्यासा देवगन की नई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में न्यासा देवगन एकदम अलग ही लुक में नजर आ रही हैं। न्यासा देवगन की ये फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। तो चलिए जानते हैं न्यासा देवगन की इन नई फोटोज में क्या खास है।

काजोल ने शेयर की न्यासा की तस्वीरें
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। न्यासा की एक के बाद एक तस्वीरें सामने आती रहती हैं। कभी न्सासा दोस्तों संग पार्टी में मस्ती करती नजर आती है, तो कभी अपने लुक से लोगों का दिल लूट लेती है। इन सब के बीच न्यासा देवगन की नई फोटोज सामने आई हैं। न्यासा की इन तस्वीरों को उनकी मां काजोल ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। काजोल ने अपनी बेटी न्यासा की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में न्यासा देवगन पिंक कलर का ड्रेस में नजर आ रही हैं। काजोल के इस तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। काजोल ने कैप्शन में अपने दिल की बात लिखती हुई नजर आईं।