Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई/हैदराबाद। रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें रश्मिका, विजय की कैप पहने नजर आ रही हैं।

रश्मिका ने वुमन डे के दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। वे फोटो में ब्लू स्वेटर और पिंक वुलेन कैप पहने नजर आईं। ये फोटो देखते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए। दरअसल उसी तरह की पिंक वुलेन कैप में विजय को भी पिछले साल न्यूयॉर्क में देखा गया था। एक्टर ने कैप पहने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। रश्मिका ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- मेरी सभी प्यारी महिलाओं को वुमन डे की बधाइयां। वुमन होना किसी वरदान से कम नहीं है- ये बात हमेशा याद रखें।

यूजर्स ने भी कमेंट किया
रश्मिका के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन दिए। जहां एक यूजर ने लिखा- विजय देवरकोंडा की टोपी है ये। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- विजय देवरकोंडा की कैप रश्मिका ने पहनी हुई है।

दोनों के रिलेशनशिप की है चर्चा
रिपोर्ट्स की मानें तो विजय और रश्मिका एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों आए दिन साथ में वेकेशन पर जाते हैं। चर्चा थी कि दोनों हाल ही में वियतनाम ट्रिप पर साथ गए थे। दोनों ने पिछले साल साथ में दिवाली भी सेलिब्रेट की थी और हाल ही में रश्मिका, विजय की हुडी में भी नजर आई थीं। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को बहुत अच्छा दोस्त ही बताया है।

साथ में कर चुके हैं दो फिल्में
विजय और रश्मिका, साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता गोविंदम' में पहली बार साथ नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'डियर कॉमरेड' में भी साथ काम किया। इस फिल्म के सेट से भी खबरें थीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, हालांकि दोनों ही एक्टर्स ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की है। वर्कफ्रंट पर रश्मिका की पिछली फिल्म 'एनिमल'थी, जिसने ग्लोबली 900 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। उनकी अपकमिंग फिल्में 'पुष्पा 2', 'छावा', 'रेनबो' और 'द गर्लफ्रेंड' हैं।