Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 जेल से सरकारी कामकाज कर रहे केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चला रहे हैं। उन्होंने रविवार (24 मार्च) को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें।

इधर, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आप नेता गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार विधायकों की खरीद-फरोख्त कर, लोगों को डरा-धमकाकर पूरे विपक्ष को चुप करा रही है। जो झुकने और डरने को तैयार नहीं हैं, उन पर फर्जी मुकदमे करके उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

गोपाल राय ने कहा कि अगर कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी का खाता सीज हो सकता है, तो जो व्यापारी इन्हें चंदा नहीं देगा, उसका खाता सीज किया जाएगा। हर किसी की आवाज दबाई जाएगी। इनके खिलाफ लड़ाई को बड़ा करने के लिए 31 तारीख को 10 बजे रामलीला मैदान में हम महारैली करेंगे। पूरी दिल्ली से अपील है कि एकजुट हों। वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी आज पहली बड़ी बैठक कर रही है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसमें पार्टी की आगे की रणनीति तय होगी।

ये रैली पॉलिटिकल नहीं होगीः दिल्ली कांग्रेस  
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि यह रैली पॉलिटिकल रैली नहीं होगी। ये रैली हिन्दुस्तान के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का आह्वान होगा।

महारैली केजरीवाल को नहीं, लाेकतंत्र को बचाने के लिए होगीः आतिशी
आप नेता आतिशी ने कहा कि 31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की 'महा रैली' अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित की जा रही है। विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की सुप्रीम कोर्ट ने धज्जियां उड़ा दींः आप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेता गोपाल राय ने कहा कि सरकार कह रही है कि केजरीवाल को इसलिए गिरफ्तार किया, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार किया। उनके आरोप की धज्जियां सुप्रीम कोर्ट ने उड़ा दीं। कल शहीदी दिवस था। शहीदी पार्क में सबको श्रद्धांजलि देने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे थे, हमारे नेता वहां मौजूद थे। ऐसा बर्ताव किया जा रहा था, जैसे हम अपराधी हों।

भाजपा ने एक्साइज पॉलिस के सरगना से 60 करोड़ रुपए लिएः भारद्वाज
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने चुनावी बॉन्ड के पीछे छिपकर एक्साइज पॉलिसी मामले के सबसे बड़े सरगना शरद चंद्र रेड्डी से लगभग 60 करोड़ रुपए लिए। हम आरोप नहीं लगा रहे हैं, हम तथ्य बता रहे हैं और हमने इसके सबूत दिखाए हैं। शरद चंद्र रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने 55 करोड़ रुपए का यह चंदा लिया।
 
दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया।

tranding