
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी साल 2023 में केएल राहुल संग शादी की थी। इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आने लगी।
पहले अथिया ने शेट्टी ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की, जिसपर लोगों ने कमेंट कर एक्ट्रेस से प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया। इसके बाद अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में 'नाना' बनने के सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर को और हवा मिल गई। तो चलिए जानते हैं सुनील शेट्टी ने इसको लेकर क्या बात कही है और इसके पीछे का सच क्या है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। शादी के बाद अब कपल के पेरेंट्स को लेकर भी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। इसको लेकर अभी हाल में सुनील शेट्टी ने भी रिएक्शन दिया है। सुनील शेट्टी से रियलिटी शो 'डांस दीवाने' से नाना बनने के बारे में सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए सनील शेट्टी ने कहा कि 'अगले सीजन में शो में जब आऊंगा तो मैं नाना की तरह स्टेज पर चलूंगा'। सनील शेट्टी के इस बयान के बाद अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी की खबर हवा मिलनी शुरू हो गई। लेकिन स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में बताया गया है कि अथिया शेट्टी अभी प्रेग्नेंट नहीं है। इसकी जानकारी एक करीबी ने साइट को दी है।