Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 राम वोट का नहीं, आस्था का विषय: जेपी नड्डा

सूरजपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सूरजपुर के हाईस्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम वोट का नहीं, आस्था का विषय है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आदिवासियों के आरक्षण पर डाका डालकर मुस्लिम आरक्षण करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी सरकार में आदिवासी, दलित और ओबीसी भाइयों का आरक्षण नहीं काटा जाएगा। सभी का आरक्षण पक्का रखा जाएगा। इसकी हम व्यवस्था करेंगे। नड्डा नेने राहुल गांधी को राम विरोधी और सनातन विरोधी बताया।

राम को लेकर गांधी परिवार पर नड्डा का हमला
नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में कोर्ट में लिखकर दिया था कि राम काल्पनिक हैं। राम का कोई एतिहासिक आधार नहीं है। राम का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। ये उन्होंने कोर्ट में लिखकर दिया था।
ये सनातन विरोधी हैं। उदयनिधि स्टालिन बोलते हैं कि सनातन डेंगू है। ए राजा बोलते हैं कि सनातन एचआईवी एड्स है और राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी का मुंह चुप, खरगे जी चुप कोई कुछ नहीं बोलते हैं। ये राष्ट्र विरोधी भी हैं। इनके एक सांसद डीके सुरेश बोलते हैं कि साउथ के प्रदेशों को अलग देश बना देना चाहिए। ये देशद्रोही हैं। ऐसे लोगों को घर में बैठाना है।
मोदी जी ने आदिवासी भाइयों का बजट तीन गुना बढ़ा दिया है। एकलव्य स्कूल उसका बजट 21 गुना बढ़ा दिया है, ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई करने से छूट न पाए। जंगलों में होने वाले उत्पादों को 90 आइटम की एमएसपी में खरीदारी हो रही है। 12 करोड़ में डेढ़ करोड़ आदिवासी भाइयों के घरों में मोदी जी ने शौचालय बनाने का काम किया।
भारत की अर्थव्यवस्था 5वें नंबर है

नड्डा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 11 नंबर से मोदी जी के नेतृत्व में छलांग लगाकर 5वें नंबर पर पहुंच गई। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइये। भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। छत्तीसगढ़ की 2 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री अन्य योजना के तहत 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल और एक किलो दाल मिलते रहेगा। इसका फायदा ये हुआ कि जो 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा में था, वह अब गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए हैं। भारत की अति गरीबी एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस राज्य में एक पंचायत में दो या तीन मकान बनते थे, लेकिन आज मोदी जी ने 4 करोड़ पक्के मकान बनाकर दे दिए। एक-एक पंचायत में 40-40 मकान 50-50 मकान बने हैं। हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ दिया गया है।
अगले पांच साल में 3 करोड़ और पक्के मकान बनेंगे। हर घर की छत पर सोलर पैनल लगेंगे, जिससे बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। आपके खर्च के बाद जो बिजली बचेगी, उसे सरकार खरीदेगी, जिससे आपको मुनाफा होगा।

आदिवासी भाइयों का आरक्षण काटकर मुस्लिमों को देना चाहते हैं
मनमोहन सिंह बोलते हैं देश के संसाधनों पर पहला हक किसी का है, तो वह पहला मुसलमानों का है। भीमराव अंबेडकर ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, लेकिन ये आदिवासी भाइयों का आरक्षण काटकर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। नड्डा ने कहा कि मोदी जी के राज्य में आदिवासी भाइयों का, दलितों का ओबीसी के भाइयों का आरक्षण नहीं जाने दिया जाएगा, उसको पक्का रखा जाएगा।

कांग्रेसी ये सनातन विरोधी हैं
ये सनातन विरोधी हैं। राष्ट्र विरोधी हैं। सांसद बोलते हैं कि साउथ के राज्यों को अलग देश बना देना चाहिए कहते हैं। ये देशद्रोही हैं। ऐसे लोगों को घर में बैठाना है।

कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे
कांग्रेसी और गठबंधन वाले भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे। मोदी जी कहते हैं भ्रष्टाचारियों को हटाओ और ये कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। कांग्रेसियों ने कोयला घोटाला किया। चीनी घोटाला, 2जी घोटाला किया।

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव
सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मैंने आपसे वादा मांगा था कि छत्तीसगढ़ में कमल खिलाइए। आपने इसके बाद यहां मजबूत सरकार बनाई। 7 मई को सभी लोग वोट डालेंगे। आपने मन तो बना ही लिया है। क्योंकि जो लोग इतनी गर्मी में भी डटे हैं। उन्होंने फैसला कर लिया है कि चिंतामणि तो लोकसभा भेजना है। यह चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में है।

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है: सीएम साय
जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ये चुनाव बेहद अहम हैं। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। श्री साय ने कहा कि हमने महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं-बहनों के खाते में 1 हजार रुपए डालने का काम किया है। ये योजना हमेशा चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को कांग्रेस किस्तों में पैसे देती थी, लेकिन बीजेपी ने सरकार में आते ही उन्हें एकमुश्त बोनस दिया। 

tranding
tranding
tranding