Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 रायगढ़ में सबसे अधिक 77.47 फीसदी व सबसे कम बिलासपुर में 60.05 प्रतिशत मतदान
0 रायपुर में 61,25 प्रतिशत वोटिंग हुई

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर 68 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़े आना बाकी है। अंतिम आंकड़े के बाद मत प्रतिशत में इजाफा हो सकता है। इन सात सीटों में रायगढ़ सीट पर सबसे अधिक 77.47 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि सबसे कम बिलासपुर में 60.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रात 9 बजे तक सात लोकसभा सीटों पर 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं अंतिम आंकड़े बुधवार दोपहर 12 बजे तक जारी किए जाएंगे। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ और बिलासपुर के बाद दुर्ग में 67.91 प्रतिशत, जांजगीर-चांपा में 63.08 फीसदी, कोरबा में 74.82 प्रतिशत, रायपुर में 62.71 प्रतिशत व सरगुजा में 75.26 फीसदी वोटिंग हुई।

सबसे ज्यादा वोटिंग रायगढ़ में, सबसे कम बिलासपुर में

सातों लोकसभा सीटों में सबसे ज्यादा मतदान 76.38% रायगढ़ में और बिलासपुर में सबसे कम 60.05% हुआ है। आंकड़ों पर गौर करें तो 2019 में तीसरे चरण में 71.14 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। ये इस बार से 4.07 प्रतिशत ज्यादा है। जबकि फर्स्ट फेज में 2.25 और दूसरे चरण में 1.3 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ था।

सरगुजा, रायगढ़ में 2 की मौत, 2 घायल
प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में युवती सहित दो मतदाताओं की मौत हो गई और मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जशपुर जिले में बुजुर्ग तारसियुस टोप्पो की मौत हो गई। वह लोदाम के जामटोरी मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे थे। मौत का कारण पता नहीं चल सका है।
वहीं सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से 21 साल की कबूतरी दास की मौत हो गई। कबूतरी अपनी मां और भाई के साथ लमगाव क्षेत्र के कोट पोलिंग बूथ में मतदान कर लौट रही थी। अचानक मौसम खराब होने से बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिर पड़ी। तीनों को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां कबूतरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूरजपुर में ढाई घंटे पोलिंग बूथ पर गुल रही बिजली
सरगुजा लोकसभा सीट के सूरजपुर जिले में केदो मतदान केंद्र में करीब ढाई घंटे लाइट नहीं थी। दोपहर में अचानक लाइट बंद होने से बूथ में अंधेरा हो गया। इसके बाद पोलिंग अफसर मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में मतदान कराते रहे। वहीं सातों सीटों पर कई बूथों पर ईवीएम भी खराब हुई, जिन्हें बदला गया। इसके चलते पोलिंग रुकी रही।

छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर वोटिंग प्रतिशत
सीट               वोट प्रतिशत
बिलासपुर         60.05
दुर्ग                67.91
जांजगीर-चांपा  63.08
कोरबा           74.82
रायगढ़          77.47
रायपुर           62.71
सरगुजा         75.26
औसत           68.15

tranding