Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सबसे ज्यादा प. बंगाल में 73% और सबसे कम महाराष्ट्र में 49.04% मतदान 
0 बंगाल में भाजपा-टीएमसी समर्थक भिड़े
0 मुंबई में उद्धव गुट के 3 कार्यकर्ता गिरफ्तार

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर 57.52% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73% और सबसे कम महाराष्ट्र में 49.04% मतदान हुआ है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 35 सीटों पर 60.70%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 68.26% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 52.25% वोटिंग हुई।

उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में भाजपा कैंडिडेट्स और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हुई है। मुंबई में मतदान केंद्र के पास डमी ईवीएम रखने के आरोप में पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गुलजार, सुभाष घई, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी के अलावा आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बसपा सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला।

543 लोकसभा सीटों में चौथे चरण तक 380 सीटों पर मतदान हुआ था। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होनी अभी बाकी है।

राज्यवार वोट प्रतिशत
राज्य/ यूटी                    मतदान प्रतिशत
बिहार                            52.82
जम्मू-कश्मीर                  54.67
झारखंड                         63.00
लद्दाख                           67.15
महाराष्ट्र                         49.04
ओडिशा                         60.72
उत्तर प्रदेश                      57.79
पश्चिम बंगाल                 73.00