Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातों फेज की वोटिंग खत्म, नतीजे 4 जून को आएंगे। लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए। 8 एग्जिट पोल के ‘पोल ऑफ पोल्स’ में एनडीए को 350 से ज्यादा तो इंडिया गठबंधन को 125 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है।

हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29, गुजरात में 25 से 26 सीटें और राजस्थान में भी 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तरप्रदेश में 69 से 74 और छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ सकती हैं।

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में' भाजपा को 10, कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। उससे पहले एग्जिट पोल के शुरुआती अनुमान में छत्तीसगढ़ में पिछले लोकसभा चुनाव की स्थिति से ज्यादा बेहतर भाजपा दिखाई दे रही है। भाजपा को इस बार सभी 11 सीटें मिलने का अनुमान जता रहे हैं।
हालांकि अभी कई अन्य एजेंसियों के एग्जिट पोल आने बाकी है। जिसके बाद पोल्स ऑफ पोल में अनुमान की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल एबीपी-सी-वोटर्स, इंडिया टीवी-सीएनएक्स, जी न्यूज और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया में भाजपा को 10 से 11 सीट और कांग्रेस को 0-01 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।
-------------------
दक्षिण के दुर्ग में पीएम मोदी की मेहनत का फल, बीजेपी का कई राज्यों में बंपर प्रदर्शन
नई दिल्ली। देश में लोकसभा का चुनाव खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल्स के अनुसार भाजपा लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाती नजर आ रही है। इसमें बड़ी जीत दक्षिण के राज्यों की है। पीएम मोदी ने दक्षिण का किला ढहा दिया है। लोकसभा चुनाव, 2024 की वोटिंग खत्म होने के साथ ही आए एक्जिट पोल में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार केरल में भाजपा का खाता खुलता दिख रहा है। तमिलनाडु में भी भाजपा ने जोरदार वापसी की है तो वहीं, कर्नाटक में बंपर प्रदर्शन करती नजर आ रही है।
कुछ यही हाल तेलंगाना, आंध्रप्रदेश का भी है। ज्यादातर सर्वे में दक्षिण के सभी राज्यों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। दरअसल, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक इन पांच राज्यों में लोकसभा की कुल 129 सीटें हैं। अगर भाजपा इन सीटों पर ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करती है तो उसकी 400 पार की राह आसान हो सकती है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में एनडीए को जहां 339-365 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, टाइम्स नाऊ-वीएमआर के सर्वे में एनडीए को 306 तो सी-वोटर सर्वे में 287 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, अलग-अलग सर्वे में दक्षिण के इन पांच राज्यों में भाजपा को कुल 129 सीटों में करीब 63 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कर्नाटक में भाजपा को 20-22 सीटें मिलने की उम्मीद
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में कर्नाटक की कुल 28 सीटों में से भाजपा को 20 से 22 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस और जेडीएस को 3-3 सीटें मिलती दिख रही हैं। कर्नाटक में राम, राशन और रिजर्वेशन ने कमाल दिखाया है।

तमिलनाडु में भाजपा को 2 से 4 सीटें मिलने के आसार
तमिलनाडु में भाजपा की जबरदस्त वापसी होती दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया और दूसरे सर्वे में तमिलनाडु की 39 सीटों में से भाजपा को 2-4 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, कांग्रेस को 13-15 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। द्रमुक को 20 से 22 तो अन्नाद्रमुक को 2 सीटें मिलने के आसार दिख रहे हैं।

केरल में पहली बार खिल रहा कमल, उम्मीद से ज्यादा
केरल में पहली बार भाजपा का कमाल होता दिख रहा है। मोदी के मैराथन चुनावी सभाओं ने यहां रंग दिखाया है। सर्वे में भाजपा को यहां पर 2-3 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 13-14 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।

बड़ा कमाल आंध्र प्रदेश में, तेलंगाना में भी जीत
एबीपी सी वोटर के सर्वे में आंध्र प्रदेश की कुल 25 सीटों में से एनडीए को 21 से 25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं तेलंगाना की कुल 17 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 7-9 सीटें मिलने की उम्मीद है।

पीएम का दक्षिण विजय के लिए 120 घंटे का अभियान
दक्षिण मिशन के लिए पीएम मोदी ने 120 घंटे का अभियान छेड़ा था। भाजपा के 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। माना जा रहा है कि भाजपा का 400 पार का नारा तभी पूरा होगा, जब भाजपा दक्षिण के किले पर जीत हासिल कर ले। खास तौर पर केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश भाजपा के लिए प्रमुख हैं। दरअसल, भाजपा को इस बार इन तीन राज्यों में कमल खिलने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने 77 दिनों में 23 दिन उन्होंने दक्षिणी राज्यों में बिताए हैं।

tranding
tranding
tranding