Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0  इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल 
0 अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण फिर मंत्रिमंडल में 
0 केरल से पहली बार जीते सुरेश गोपी राज्यमंत्री बनाए गए
0 तमिलनाडु से एल. मुरुगन राज्यमंत्री बनाए गए
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।

अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण को फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर को पहली बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कैबिनेट में जेपी नड्डा की फिर वापसी हुई है। 2014-19 तक वे स्वास्थ्य मंत्री थे। इसके बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

तमिलनाडु की नीलगिरि से भाजपा कैंडिडेट एल. मुरुगन को राज्यमंत्री बनाया गया है। वे डीएमके के ए. राजा ने 2.40 लाख वोट से हार गए थे। वहीं, केरल के जॉर्ज कुरियन को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्होंने 2024 का चुनाव नहीं लड़ा था।

जेडीएस सांसद एचडी कुमारस्वामी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के जीतनराम मांझी और एलजेपी (आरवी) से चिराग पासवान व जेडीयू के राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, सबसे कम उम्र के टीडीपी सांसद राममोहन नायडू भी मंत्री बन गए हैं।
राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी व एवी बिड़ला ग्रुप से आदित्य मंगलम बिड़ला भी मौजूद रहे। 

24 राज्यों से 71 मंत्री 
मोदी 3.0 सरकार में 24 राज्यों को प्रतिनिधित्व मिला है। इनमें 71 मंत्री बनाए गए हैं। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। इनमें 11 एनडीए घटक दल से हैं। मोदी कैबिनेट में 30 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी व 5 अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। 

छत्तीसगढ़ से तोखन साहू को मिली जगह 
मोदी मंत्रिमंडल में बिलासपुर से सांसद तोखन साहू को भी जगह मिली है। उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। केंद्र में राज्यमंत्री बनने वाले तोखन साहू 7वें सांसद हैं। वो पहली बार ही बिलासपुर लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। वे एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं, जो कि वर्ष 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया है।

शपथ लेने वाले मोदी कैबिनेट के मंत्रीगण
कैबिनेट मंत्री
1. मोदी
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन गडकरी
5. जेपी नड्डा
6. शिवराज सिंह
7. निर्मला सीतरमण
8. एस जयशंकर
9. मनोहर लाल खट्टर
10. एचडी कुमारस्वामी 
11. पीयूष गोयल
12. धर्मेंद्र प्रधान
13. जीतनारम मांझी
14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह 
15. सर्वानंद सोनेवाल 
16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
17. राम मोहन नायडू TDP
18. प्रह्लाद जोशी
19. जुएल ओरांव 
20. गिरिराज सिंह
21. अश्विनी वैष्णव
22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
23. भूपेंद्र यादव
24. गजेंद्र सिंह शेखावत
25. अन्नपूर्णा देवी
26. किरण रिजिजू 
27. हरदीप पुरी
28. मनसुख मांडविया 
29. जी किशन रेड्डी
30. चिराग पासवान
31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
32. राव इंद्रजीत सिंह
33. जितेंद्र सिंह
34. अर्जुन राम मेघवाल
35. प्रतापराव गणपतराव जाधव
36. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री
37. जितिन प्रसाद
38. श्रीपद यशो नाइक
39. पंकज चौधरी
40. कृष्णपाल गुर्जर
41. रामदास अठावले
42. रामनाथ ठाकुर
43. नित्यानंद राय
44. अनुप्रिया पटेल
45. वी सोमन्ना
46. चंद्रशेखर पेम्मासानी
47. एसपी सिंह बघेल
48. शोभा करांदलाजे
49. कीर्तिवर्धन सिंह
50. बीएल वर्मा
51. शांतनु ठाकुर 
52. सुरेश गोपी
53. एल मुरगन
54. अजय टमटा
55. बंदी संजय
56. कमलेश पासवान
57. भागीरथ चौधरी
58. सतीश दुबे
59. संजय सेठ
60. रवनीत सिंह बिट्टू
61. दुर्गादास सुइके 
62. रक्षा खडसे
63. सुकांता मजूमदार
64. सावित्री ठाकुर
65. तोखन साहू
66. राजभूषण चौधरी
67. श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम
68. हर्ष मल्होत्रा
69. नीमूबेन बमभानिया 
70. मुरलीधर मोहोल
71. जॉर्ज कुरियन
72. पबित्रा मार्गेरिटा

 

 

 

tranding
tranding
tranding