Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 शिवराज को कृषि और मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग मिला

नई दिल्ली। मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार शाम को कर दिया गया। अमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। साथ ही एस. जयशंकर के पास भी विदेश मंत्रालय ही रहेगा। वहीं शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।

मोदी सरकार में सहयोगी दलों की बात करें तो सबसे पहले एचडी कुमारस्वामी का नाम आता है, जिन्हें भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री बनाया गया है। हम प्रमुख जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री बनाए गए हैं। टीडीपी से जुड़े युवा सांसद किंजरापु राममोहन नायडू अब नागरिक उड्डयन मंत्री बन गए हैं तो अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

शपथ ग्रहण के 23:30 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ। इससे पहले विभागों का बंटवारा करने में 2019 में 18 घंटे और 2014 में 15.30 घंटे लगे थे। रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।

नितिन गडकरी फिर बने सड़क परिवहन मंत्री
नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्रालय मिला है। उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इनमें एक अजय टमटा और एक हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं।

मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खट्टर हरियाण के पूर्व सीएम हैं और उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर जीता है। श्रीपद नाईक को इन विभागों का राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

कृषि मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामिण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, लखनऊ से लगातार सांसद बनते आ रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

निर्मला सीतारमण फिर बनीं वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के इकलौते सांसद और मोदी कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ सदस्य (79) जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उनके इस विभाग में शोभा करंदलाजे को राज्य मंत्री बनाया गया है।

जल शक्ति मंत्रालय का जिम्मा सीआर पाटिल को
सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग दिया गया है। वहीं धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जेडीएस के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री बनाया गया है।

जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहे जेपी नड्डा इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। उनके जिम्मे एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्रालय आया है। वह 2014 में पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में भी स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल चुके हैं।

हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी भी अपने पुराने मंत्रालय का ही जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। उनके पास पहले भी पेट्रोलियम मंत्रालय था। इसके अलावा पहले वह मोदी सरकार में उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं और शहरी विकास मंत्रालय का पद भी संभाल चुके हैं।

नई सरकार में भी पीएम मोदी ने नहीं बदली अपनी कोर टीम
मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू हो गया है। नए कैबिनेट की खास बात ये होगी कि कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) मंत्रालयों में यथास्थिति रखी गई है। सीसीएस या केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति में गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय शामिल होते हैं। यह सुरक्षा संबंधी मामलों पर फैसला लेने वाली देश की सर्वोच्च समिति होती है। मसलन, इस कार्यकाल में भी गृह मंत्रालय का कार्यभार अमित शाह संभालेंगे। इनके अलावा राजनाथ सिंह ही रक्षा मंत्री रहेंगे और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को ही बनाया गया है।

पीएम मोदी के पास कौन-कौन से मंत्रालय?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वो अपने पास ही रखे हैं।

क्यों अहम है सीसीएस?
राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी फैसले लेने में अपनी भूमिका की वजह से सीसीएस को सबसे अहम कैबिनेट समिति माना जाता है। बीजेपी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए चार प्रमुख सीसीएस मंत्रालयों (गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मामले) पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है। ऐतिहासिक रूप से सीसीएस की संरचना भारत की सुरक्षा और विदेश नीति में एक अहम भूमिका निभाती है। इसकी सदस्यता में बदलाव को आमतौर पर सत्ता के माइंडसेट में बदलाव के रूप में देखा जाता है।

सीसीएस में ये मंत्री होते हैं शामिल
भारत के प्रधानमंत्री सीसीएस की अध्यक्षता करते हैं। सीसीएस में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री व विदेश मंत्री शामिल होते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, कैबिनेट सचिव और रक्षा सचिव भी सीसीएस बैठकों में हिस्सा लेते हैं।

क्रम मंत्री                     मंत्रालय
1 नरेंद्र मोदी                प्रधानमंत्री
2 राजनाथ सिंह             रक्षा मंत्री
3 अमित शाह               गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री
4 नितिन गडकरी           सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
5 जेपी नड्डा                 स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री व रसायन और उर्वरक मंत्री
6 शिवराज सिंह             चौहान कृषि व किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री
7 निर्मला सीतारमण       वित्त मंत्री और कार्पोरेट मामलों की मंत्री
8 एस जयशंकर             विदेश मंत्री
9 मनोहर लाल              आवास और शहरी मामलों के मंत्री, ऊर्जा मंत्री
10 एचडी कुमार स्वामी    भारी उद्योग और इस्पात मंत्री
11 पीयूष गोयल             वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
12 धर्मेंद्र प्रधान             शिक्षा मंत्री
13 जीतन राम मांझी        सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री
14 ललन सिंह               पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्री
15 सर्बानंद सोनोवाल       बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
16 डॉ. वीरेंद्र कुमार         सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
17 राममोहन नायडू         नागरिक उड्डयन मंत्री
18 प्रल्हाद जोशी            उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
19 जुएल ओराम              जनजातीय मामलों के मंत्री
20 गिरिराज सिंह             कपड़ा मंत्री
21 अश्विनी वैष्णव            रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
22 ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया   संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री
23 भूपेन्द्र यादव               पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री
24 गजेंद्र सिंह शेखावत        संस्कृति मंत्री; और पर्यटन मंत्री
25 अन्नपूर्णा देवी             महिला एवं बाल विकास मंत्री
26 किरण रिजिजू             संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
27 हरदीप सिंह पुरी            पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
28 डॉ. मनसुख मंडाविया      श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री
29 जी किशन रेड्डी           कोयला मंत्री और खान मंत्री
30 चिराग पासवान            खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री.
31 सी आर पाटिल            जल शक्ति मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
क्रम नाम                        मंत्रालय
1 राव इंद्रजीत सिंह            सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
                                       योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
                                    संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
2 डॉ.जितेंद्र सिंह               विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार
                                  पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
                                  प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री
                                  कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
                                   परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री
                                  अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
3 अर्जुन राम मेघवाल         कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
                                  संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
4 प्रतापराव जाधव            आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
                                 स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
5 जयन्त चौधरी              कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
                                 शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

राज्य मंत्रियों के मंत्रालयों की लिस्ट
क्रम नाम                         मंत्रालय
1. जितिन प्रसाद               वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. श्रीपद नाइक                  ऊर्जा, न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी
3. पंकज चौधरी                 वित्त
4. किशन पाल गुर्जर            सहकारिता
5. रामदास अठावले             सामाजिक न्याय औरआधिकारिता
6. राम नाथ ठाकुर               कृषि और किसान कल्याण
7. नित्यानंद राय                गृह
8. अनुप्रिया पटेल                स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, केमिकल और फर्टिलाइजर
9. वी सोमन्ना                       जल शक्ति, रेलवे
10. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मसानी    ग्रामीण विकास, संचार
11. एसपी सिंह बघेल            मछलीपालन, पशुपालन और डेयरी, पंचायती राज
12. शोभा करलंदाजे             छोटे एवं मझोले उद्योग, श्रम एवं रोजगार
13. कीर्ति वर्धन सिंह             पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन
14. बीएल वर्मा                  उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण, सामाजिक न्याय और आधिकारिता
15. शांतनु ठाकुर                पोत, जहाजरानी और जलमार्ग
16. सुरेश गोपी                  पेट्रोलियम और नेचुरल गैस, पर्यावरण
17. एल मुरुगन                 सूचना और प्रसारण, संसदीय कार्य
18. अजट टम्टा                सड़क परिवार राज्य मंत्री
19. बंदी संजय कुमार          गृह
20. कमलेश पासवान          ग्रामीण विकास
21. भागीरथ चौधरी            कृषि और किसान कल्याण
22. सतीश चंद्र दुबे             कोयला और खान
23. संजय सेठ                  रक्षा
24. रवनीत सिंह बिट्टू        खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, रेलवे
25. दुर्गा दास उईके            आदिवासी मामले
26. रक्षा खड़से                 खेल एवं युवा मामले
27. सुकांता मजूमदार         शिक्षा, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास
28. सावित्री ठाकुर              महिला एवं बाल कल्याण
29. तोखन साहू               आवास और शहरी मामले
30. राजभूषण चौधरी         जल शक्ति
31. बीएल वर्मा                भारी उद्योग, स्टील
32. हर्ष मल्होत्रा               कंपनी मामले, सड़क परिवहन और राजमार्ग
33. एनजे बम्भानिया         उपभोक्ता मामले, खाद्य और जनवितरण
34. मुरलीधर मोहोल          सहकारिता, नागरिक उड्डयन
35. जॉर्ज कुरियन             अल्पसंख्यक मामले, मछली पालन, पशुपालन और डेयरी
36. पी. मार्गरिटा              विदेश, कपड़ा

 

tranding
tranding