Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने बीती 6 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर उनके फैंस ने अपने पंसदीदा एक्टर को बधाई दी थी। अब रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल, बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह के हाथ में धांसू फिल्म आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह इंटेलिजेंस ऑफिस का रोल करते नजर आएंगे। वहीं, 'धुरंधर' नाम की इस फिल्म की स्टारकास्ट में एक्टर्स नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह की नई फिल्म पर क्या-क्या अपडेट सामने आई हैं।

आदित्य धर इन स्टार्स संग बनाने जा रहे फिल्म
'पीपिंगमून' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम डायरेक्टर आदित्य धर एक फिल्म बना रहे है औ इसका नाम 'धुरंधर' और उन्होंने इसके लिए कई सितारों से बात की है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए आदित्य धर ने रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल से बात की है। इस फिल्म के लिए सभी सितारे सहमत हैं और फिल्म लॉक हो चुकी है। हालांकि, इन स्टार्स ने फिल्म अभी साइन नहीं की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म 'धुरंधर' रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे और इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। वहीं, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल के किरदार को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। आदित्य धर की फिल्म का 'धुरंधर' टाइटल अभी फाइनल नहीं और इसे बदला भी जा सकता है। आदित्य धर इस फिल्म को अपने भाई लोकेश धर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं। वहीं, एक दूसरा स्टूडियो भी फिल्म से जुड़ेगा। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है और साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।