Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 बोनी कपूर ने कहा- 'एक दो दिन में रिकवर हो जाएंगी'
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फूड पॉइजनिंग के चलते मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। यह बात उनके पिता बोनी कपूर ने कंफर्म की है। न्यूज चैनल से बातचीत में बोनी कपूर ने बताया कि जान्हवी की कंडीशन अब बेहतर है और वो एक-दो दिन में रिकवर कर जाएंगी। इसके बाद ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, जान्हवी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी जिसके बाद उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

अनंत अंबानी-राधिका की शादी में पहुंची थीं जान्हवी
जान्हवी के लिए पिछले कुछ हफ्ते काफी हैक्टिक साबित हुए थे। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुंबई में हुई शादी के सारे फंक्शन अटेंड किए थे। इन फंक्शन में जान्हवी के लुक्स की काफी तारीफ हुई थी।