Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 मेयर ढेबर समेत कई कार्यकर्ता हुए चोटिल हुए
0 प्रदेश प्रभारी पायलट बोले-वो नींद में, हम जगाने आए

रायपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस बुधवार को विधानसभा का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने 5 लेयर में बैरिकेडिंग की थी। हालांकि कार्यकर्ता पहली बैरिकेडिंग ही तोड़ सके। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर आगे बढऩे से रोक दिया।
इस बीच बैरिकेडिंग तोडऩे का प्रयास कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की और झूमाझटकी हुई। बैरिकेड तोडऩे के दौरान मेयर एजाज ढेबर और पुलिस के बीच कहासूनी हुई। हालांकि प्रदर्शन के दौरान चोट लगने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता विधानसभा तक नहीं पहुंच सके और पहली बैरिकेड के बाद लौट गए।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी कर दी थी। इससे 15 हजार बच्चे आज स्कूल नहीं जा पाए। वहीं, मंडीगेट-मोवा रोड को शाम 5 बजे तक बंदकर रूट डायवर्ट किया गया।

कार्यकर्ताओं ने पहली बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए 3 लेयर की सुरक्षा की गई है, लेकिन कांग्रेसियों ने पहली बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए हैं। फिलहाल दूसरी बैरिकेड तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस उन्हें रोकने के लिए लगातार वॉटर कैनन का प्रयोग कर रही है। इसके चलते कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं।

पुलिस ने वॉटर कैनन चलाया, कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास
कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने पहला बैरिकेड तोड़ दिया है। पुलिस उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है।

प्रदर्शन में बारिश बनी रोड़ा, नहीं पहुंची भीड़
दरअसल, प्रदेश में कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा, आदिवासी और किसानों सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा घेराव कर ऐलान किया था। हालांकि इसमें बारिश रोड़ा बन गई। उम्मीद के मुताबिक कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचे।

दिल्ली से चल रही छत्तीसगढ़ सरकार : पायलट
विधानसभा घेराव से पहले प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने सभा की। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार दिल्ली से चल रही है। वो नींद में है, इसलिए हम जगाने के लिए आए हैं। कहा कि विपक्ष ऐसा विरोध प्रदर्शन दो-तीन साल बाद करता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के 6 माह बाद ही ऐसी नौबत आ गई। पायलट ने कहा कि ये सरकार घमंड में है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें करती है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए, आम जन को परेशान करती है। बलौदाबाजार के लोगों से पूछो, हिंसा फैलाने कौन लोग आए थे। सूचना तंत्र सो रहा था। ये सरकार रायपुर से नहीं दिल्ली से चलती है। हम हिंसा में विश्वास नहीं करते, जो हिंसा करे उसकी निंदा करती है। लेकिन हम लोगों, किसानों की आवाज उठाते आए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि पत्रकार ने मुझसे पूछा कि अभी तो भाजपा सरकार को सिर्फ 6 माह हुआ हैं, फिर विधानसभा घेराव की जरूरत क्यों पड़ी। मैंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए जीती है, मरती है। जब प्रदेश की सरकार नींद में है, तो उसे जगाने के लिए, उसकी नींद तोडऩे के लिए ऐसा करना पड़ा।

हमारी लड़ाई व्यवस्था के खिलाफ : बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, हमारी लड़ाई बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ है। हमारे लोग विधानसभा में और बाहर कार्यकर्ता लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सरकार है या नहीं, ये जनता को पता भी नहीं है। वो सदन में लड़ेंगे हम सड़क पर लड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, प्रदेश में जंगलराज, गुंडाराज, माफियाराज है। ये विष्णुदेव का सुशासन राज नहीं है। उन्होंने कहा कि, हम कलेक्ट्रेट जलाने नहीं जा रहे हैं। हम किसी को मारने और हत्या करने नहीं जा रहे हैं। हम बैरिकेड तोडऩे जा रहे हैं। सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाना है। अभी हमारी लड़ाई शुरू हुई है। जब तक इसे अंजाम तक नहीं पहुंचाएंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। मैं आपके साथ चलूंगा बैरिकेड तोडऩे।

जो 5 साल में नहीं हुआ, 6 माह में हो गया: बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जो हमारी सरकार में 5 साल में नहीं हुआ, वह 6 माह की साय सरकार में हो गया। उन्होंने कहा कि, विष्णुदेव बताएं कि हमारी सरकार में कब कलेक्ट्रेट में आग लगी? बताएं कि कब हमारी सरकार में आदिवासियों को नक्सली बता कर मारा गया? आज बीजेपी के गुंडे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही का दबाव बना रहे हैं, पुलिस को काम नहीं करने दे रहे हैं। कहते हैं उपमुख्यमंत्री को फ़ोन लगा दूंगा। छत्तीसगढ़ के इतिहास बलौदाबाजार की हिंसा काला धब्बा है। बघेल ने कहा कि आज राजधानी रायपुर में एक कॉलेज के बच्चे की केवल पता पूछने पर पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पूरे प्रदेश भर से आ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने का काम कर रही है सरकार, लेकिन देख ले इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि कलेक्ट्रेट बिल्डिंग में आग लगना प्रदेश के ऊपर धब्बा है। यह नागपुर से कौन लोग आए थे? मंच पर कौन रहा, इस पर पूछताछ नहीं हो रही, केवल कांग्रेसियों से पूछताछ हो रही है।
एकजुट होकर लडऩे का समय : सिंहदेव
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, यह समय एकजुट होकर लडऩे का है। हम अपने बड़े नेताओं को भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले समय में हम उनको निराश नहीं होने देंगे।

tranding
tranding
tranding