Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 बाढ़ग्रस्त इलाके में आर्मी-एनडीआरएफ तैनात
नई दिल्ली/अहमदाबाद/मुंबई। देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हैं। गुरुवार, 25 जुलाई को बड़ा असर महाराष्ट्र और गुजरात में दिखा। दोनों राज्यों में पिछले दो दिन में 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। उधर, हिमाचल में बादल फट गया। हालांकि, जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

पुणे के लवासा में 24 घंटे में 453 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शहर की मुथा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खड़कवासला बांध के ओवरफ्लो होने के कारण कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। बांध से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यहां बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 4 लोगों को मौत हो गई। आर्मी और एनडीआरएफ की तैनाती की गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने पुणे में अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश हो सकती है। राज्य सरकार ने ठाणे में 26 जुलाई को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।

गुजरात में पिछले 3-4 दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत 10 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वडोदरा में ही 24 घंटे में 13.5 इंच बारिश हो गई। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई है।

पुणे, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में स्कूलों की छुट्टी
राज्य के भी कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है। पुणे, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मुंबई एयरपोर्ट पर आज 11 फ्लाइट रद्द और 10 फ्लाइट को अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, इंदौर और मोपा के लिए डायवर्ट किया गया।  मुंबई में बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक 100mm से ज्यादा बारिश हुई। यहां जलभराव के कारण लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। 18 जगहों पर NDRF, वहीं मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा और सांगली में SDRF की तैनाती की गई है।

tranding
tranding
tranding