Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सेंसेक्स 73,137 पर बंद, निफ्टी भी 3.24% गिरा 
0 निवेशकों के 15 लाख करोड़ डूबे
0 स्मॉलकैप में 6% गिरावट,  साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 7 अप्रैल को साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई। वहीं एशिया समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। भारतीय शेयर मार्केट सेंसेक्स 2226 अंक (2.95%) गिरकर 73,137 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 742 अंक (3.24%) की गिरावट रही, ये 22,161 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74% गिरा था। भारतीय शेयर बाजार क्रैश होने से एक दिन में निवेशकों के 15 लाख करोड़ डूब गए। वहीं स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा 6% की गिरावट दर्ज की गई। 

गत 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत समेत दुनिया के अधिकतर देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर आयात शुल्क (टैरिफ) की घोषणा की थी। इसके बाद से ही एशिया के साथ ही अमेरिका के शेयर बाजारों में भी उथल-पुथल मच गई। सोमवार को एशिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों के खुलते ही भारी गिरावट दर्ज गई। 

भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट रही। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में 7% तक गिरावट रही। जोमैटो का शेयर 0.17% ऊपर बंद हुआ। वहीं के सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा 6.75% गिरा। रियल्टी में 5.69% गिरावट रही। ऑटो, फार्मा, सरकारी बैंक, ऑयल एंड गैस और आईटी सेक्टर 4% नीचे बंद हुए। इसी तरह 2 अप्रैल से अब तक कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के दाम 12.11% घट चुके हैं। वहीं आज ब्रेंट क्रूड 4% टूटकर 64 डॉलर के नीचे फिसल चुका है। ये बीते 4 साल का निचला स्तर है।

दुनियाभर के शेयर बाजार का हाल
0 जापान के निक्केई में 6.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 
0 हांगकांग के हेंगसेंग में 13.79% की गिरावट। 
0 चीन के शंघई कंपोजिट में 6.6% की गिरावट। 
0 दक्षिण कोरिया के कॉस्पो में 4.4% की गिरावट। 
0 आस्ट्रेलिया के एएसएक्स-200 में 4.5% की गिरावट। 
0 ताइवान के ताइएक्स में 9.6% की गिरावट। 
0 सिंगापुर के एसटीआई में 7.46% की गिरावट। 
0 अमेरिका के डाउजोंस फ्यूचर्स में 2% की गिरावट। 
0 लंदन स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) में 4.38% की गिरावट। 
0 जर्मनी स्टॉक एक्सचेंज (डीई40) में 4.55% की गिरावट।
0 फ्रांस स्टॉक एक्सचेंज (एफआर40) में 4.42% की गिरावट। 
0 इटली स्टॉक एक्सचेंज (आईटी40) में 5.25% की गिरावट। 
0 रूस स्टॉक एक्सजेंच (एमओईएक्स सीएसडी) में 1.89% की गिरावट। 

बाजार में गिरावट की 3 वजह
ट्रम्प का रेसिप्रोकल टैरिफ: अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत के अलावा चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा।

चीन ने जवाबी 34% टैरिफ लगाया: चीन ने शुक्रवार को अमेरिका पर 34% जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। नया टैरिफ 10 अप्रैल से लागू होगा। 3 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनियाभर में जैसे को तैसा टैरिफ लगाया था। इसमें चीन पर 34% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था। अब चीन ने उतना ही टैरिफ अमेरिका पर लगा दिया है।

इकोनॉमिक स्लोडाउन की चिंता: टैरिफ से सामान महंगा होने पर लोग कम खरीदारी करेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो सकती है। साथ ही, मांग कम होने से कच्चे तेल की कीमतें भी गिरी हैं। ये कमजोर इकोनॉमिक एक्टिविटी का संकेत है। इससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।

tranding
tranding