Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 प्रदेश के 10वें राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे
0 अगस्त में हो सकता है शपथ-ग्रहण
0 नवनियुक्त बोले- छत्तीसगढ़ का सियासी हाल जानता हूं
0 कहा-लोगों को बेस्ट सर्विस देना काम
रायपुर/नई दिल्ली। रामेन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। वह प्रदेश के 10वें राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मौजूदा राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन दिल्ली जा रहे हैं। इसके बाद नए राज्यपाल रामेन डेका छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। 31 जुलाई या 1 अगस्त को नए राज्यपाल श्री डेका शपथ ले सकते हैं। 15 अगस्त को नए राज्यपाल ही राजभवन में तिरंगा फहराएंगे।
प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि मुझे संवैधानिक जिम्मेदारी मिली है और मैं जनता की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। ये बहुत अहम पद है, संवैधानिक पद है। मेरा यही काम होगा कि मैं अपनी बेस्ट सर्विस छत्तीसगढ़ के लोगों को दे पाऊं। छत्तीसगढ़ की राजनीति स्थितियों पर डेका ने कहा कि इतने साल मुझे राजनीतिक जीवन में हाे गए तो मैं छत्तीसगढ़ के राजानीतिक मुद्दों को समझता हूं। मैं छत्तीसगढ़ आकर सभी वर्गों से इन पर बात करूंगा।

आदिवासियों के लिए सरकार की पॉलिसी बहुत अच्छी
डेका ने आगे कहा कि प्रदेश के आदिवासियों आम नागरिकों के लिए सरकार की पॉलिसी बहुत अच्छी है। छत्तीसगढ़ सरकार की पॉलिसी का पूरा फायदा लोगों को मिले इसमें हम भी प्रयास करेंगे। जो भी राज्यपाल के दायित्व होते हैं, मैं उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।

भाजपा के कोर नेता रहे हैं डेका
असम में भाजपा की मजबूत स्थिति के पीछे का रणनीतिकार रामेन डेका को ही माना जाता है। 1980 में वो भाजपा के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। इसके अलावा वह मेघालय के प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। बीजेपी नॉर्थ ईस्ट को-ऑर्डिनेशन काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी रहे हैं। उन्हें गृह मंत्रालय के स्टैंडिंग कमेटी में मेंबर बनाया गया था। पब्लिक अकाउंट, भूटान पार्लियामेंट फ्रेंडशिप ग्रुप, मिनिस्ट्री ऑफ माइंस में वह मेंबर रहे हैं। इसके अलावा मिनिस्ट्री आफ एक्सटर्नल अफेयर्स, सेंट्रल एडवाइजरी कम्युनिटी प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, इंडिया-चाइना पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप के मेंबर रह चुके हैं।

राजनीतिक सफर
0 1977 में असम जनता पार्टी के जनरल सेक्रेटरी थे।
0 2006 में उन्हें असम भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
0 2005 में भाजपा ने उन्हें अपना प्रवक्ता बनाया था।
0 2009 में असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से सांसद बने।
0 2014 में दूसरी बार लोकसभा के सांसद बने। उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के पैनल में भी रखा गया था।