Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 फैंस के साथ क्लिक करवाई फोटो
0 सोशल मीडिया यूजर्स बोले-इस मुस्कान के पीछे कितना गम है

मुंबई। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों तलाक की अफवाहों के बीच सुर्खियों में हैं। दोनों पिछले कुछ समय से साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या एक बार फिर अभिषेक के बिना नजर आई हैं। ऐश्वर्या की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो बेटी आराध्या और कुछ फैंस के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दरअसल, पिछले दिनों ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ छुट्टियां मनाने न्यूयॉर्क गई थीं। यहां भी उनके साथ अभिषेक मौजूद नहीं थे। ऐश्वर्या जब छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटीं तो एयरपोर्ट पर फैंस ने उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाई थीं।

फोटो देख यूजर्स बोले-इस मुस्कान के पीछे कितना गम है
ऐश्वर्या की वायरल फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इस मुस्कान के पीछे कितना गम छुपा है, इस बारे में कोई नहीं जानता। एक यूजर ने लिखा, फोटो अच्छी है लेकिन क्या आराध्या स्कूल नहीं जाती? इससे पहले भी न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाते हुए ऐश्वर्या की एक फोटो वायरल हुई थी जिसे देख यूजर्स ने लिखा था, अभिषेक नहीं आए क्या?

अनंत अंबानी की शादी में भी नहीं दिखे थे साथ
अनंत अंबानी की शादी में भी ऐश्वर्या कभी अकेली तो कभी अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। इस शादी में अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन, मां जया बच्चन और बहन श्वेता के साथ शामिल हुए थे। उनके साथ ऐश्वर्या नहीं नजर आईं थीं। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर तलाक के बारे में एक पोस्ट को लाइक किया, जिससे ये कयास लगने लगे कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने 2007 में शादी की थी। 2011 में दोनों बेटी आराध्या के पेरेंट्स बने थे।