Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 52 दिनों में 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए
0 यह पिछले साल से 50 हजार ज्यादा

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा का सोमवार (19 अगस्त) को संपन्न हो गई। 52 दिनों तक चली यात्रा में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 2023 में 4.5 लाख यात्रा में शामिल हुए थे।

यात्रा के आखिरी दिन बाबा अमरनाथ की पवित्र छड़ी मुबारक पंजतरणी से अमरनाथ गुफा में पहुंची। छड़ी मुबारक की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक पूजा-अनुष्ठान हुई। इसकी के साथ अमरनाथ यात्रा 2024 का समापन हुआ।
बाबा अमरनाथ की यात्रा 29 जून 2024 से शुरू हुई थी। इसके लिए जम्मू से लेकर बालटाल और नून (पहलगाम) बेस कैंप तक कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। आर्टिकल 370 हटने के 5 साल पूरे होने के दिन 5 अगस्त को अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए रोकी भी गई थी।

2023 के मुकाबले 50 हजार ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
अमरनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में होती गिरावट में लगातार दूसरे साल बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2023 में 4.5 लाख और इस साल 5 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। साल 2012 में रिकॉर्ड 6.35 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। 2022 में कोविड के कारण आंकड़ा घटा था और 3 लाख तीर्थयात्रियों दर्शन के लिए पहुंचे थे।

6 लाख यात्रियों के हिसाब से तैयारी हुई थी
पिछली बार अमरनाथ यात्रा पर करीब 4.50 लाख श्रद्धालु आए थे। इस बार 6 लाख यात्रियों के आने की संभावना थी। यात्रा 52 दिनों की है। भीड़ ज्यादा होने की संभावना के बीच इंतजाम भी ज्यादा किए गए। पूरे रूट पर खानपान, रुकने और हेल्थ चेकअप के लिए व्यवस्था की गई थी। ऑक्सीजन बूथ, आइसीयू बेड, एक्स रे, सोनोग्राफी मशीन और लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट से लैस दो कैंप अस्पताल बने थे।