Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 बारिश से बचने खंडहर में रुके थे, 18 दिन में 26 की गई जान

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल हैं। दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी खंडहर में रुके थे, तभी बिजली गिरी। मामला सोमनी थाना के जोरातराई गांव का है।

जानकारी के मुताबिक बच्चे स्कूल से छुट्टी होकर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ग्राम जोरातराई और मनगट्टा गांव के बीच तेज बारिश होने लगी। स्कूली बच्चे व राहगीर बारिश से बचने के लिए रास्ते में तेंदू पेड़ के नीचे सीमेंट से बने पान की दुकान के नीचे चले गए। अचानक आसमान में बिजली कड़कने लगी। बच्चे व राहगीर कुछ समझ पाते उससे पहले ही आसमानी आफत ने उन्हें अपने चपेट में ले ली। इस हादसे में 6 स्कूली बच्चों सहित कुल 8 लोगो की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है । घटना की सूचनी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही जिला कलेक्टर भी खुद मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि सभी खंडहर में तेंदू के पेड़ के पास खड़े थे। अचानक बिजली पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आकर सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने 6 बच्चों और 2 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया।

एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ग्रामीण का नाम अभी तक सामने नहीं आ सका है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। मृतकों में 4 मनगटा और 2 जोरातराई के रहने वाले थे।

मृतकों व घायल के नाम
मृतकों के नाम रवि पटेल पुत्र कुमलेश पटेल मनगटा, परस साहू पुत्र लूणकरण साहू मनगटा, शशिकांत साहू पुत्र चंदू साहू मनगटा, पीयूष साहू पुत्र फेरू साहू मनगटा, नितिन धनकर पुत्र दिनेश धनकर जोरातराई, चुरामन देवांगन पुत्र बोधन देवांगन बोरी जोरातराई, अनिल साहू पुत्र पीतांबर साहू जोरातराई है। घायल युवक का नाम रमेश नेताम निवासी जोरातराई है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि मंजूर की है। इस घटना में एक घायल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, वह खतरे से बाहर है।

एक दिन पहले भी बच्चे की गई थी जान, 8 लोग झुलसे थे
जांजगीर-चांपा जिले में भी एक दिन पहले रविवार को ग्राम सुकाली में बिजली की चपेट में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि 8 लोग झुलस गए थे। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। दोपहर करीब 3 बजे 20 से 22 युवक और बच्चे गांव के तालाब के पास पिकनिक मनाने गए थे। तभी मौसम बदलने पर तालाब के पास आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

tranding