![tranding](https://samvetshikhar.com/upload/2024/sep/26/newsimg_c5f4b990c3eea3f637a06744abad14ed.jpg)
0 शेयरचैट के अंकुश सचदेवा सबसे कम उम्र के इंडिविजुअल आंत्रप्रेन्योर
0 फिजिक्स वाला के अलख पांडे भी शामिल
मुंबई। ईशा अंबानी और परिता पारेख को '2024 हुरुन इंडिया अंडर 35' की पहली लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिला के रूप में शामिल किया गया है। ईशा रिलायंस रिटेल की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मुकेश अंबानी की बेटी हैं। परिता पारेख टीचिंग एंड लर्निंग प्लेटफॉर्म टॉडल की फाउंडर हैं।
गुरुवार, 26 सितंबर को जारी इस लिस्ट में फिजिक्स वाला के फाउंडर और टीचर अलख पांडे भी शामिल हैं। शेयरचैट के अंकुश सचदेवा और रिलायंस जियो के आकाश अंबानी को सबसे कम उम्र के इंडिविजुअल आंत्रप्रेन्योर के तौर पर शामिल किया गया है। इनकी उम्र 31 साल है। हुरुन इंडिया की इस रिपोर्ट में शामिल 82% आंत्रप्रेन्योर सेल्फमेड हैं।
लिस्ट में 35 साल के कम उम्र की 7 महिलाएं
लिस्ट में अनेरी पटेल, अनीशा तिवारी और अंजलि मर्चेंट समेत 7 अन्य महिला आंत्रप्रेन्योर शामिल हैं, जिनकी उम्र 33 या 34 साल है। वे अपने फैमिली बिजनेस को जारी रखने वाली वुमन लीडर्स में टॉप पर हैं। ट्राया हेल्थ की मालकिन 34 साल की सलोनी आनंद भी लिस्ट में हैं। ट्राया हेयर केयर सेक्टर में बिजनेस करती है। मामा अर्थ की ओनर गजल अलघ का भी नाम लिस्ट में है। बेंगलुरु से सबसे ज्यादा 29 और मुंबई से 26 लोग हैं। फाइनेंस सेक्टर से सबसे ज्यादा 21 और सॉफ्टवेयर और सर्विस सेक्टर से 14 आंत्रप्रेन्योर हैं। भारत के स्टार्टअप सर्विस सेक्टर से जुड़े 59% आंत्रप्रेन्योर का नाम है।
![tranding](https://samvetshikhar.com/upload/2024/sep/26/newsimg_d2776eff08fe146d66ad4af66175cfda.jpg)