Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 महापौर के वार्ड से सामान्य वर्ग की महिला लड़ेगी चुनाव
रायपुर। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 23 ओबीसी, 9 एससी और 3 वार्ड को एसटी के लिए आरक्षित किया गया है। महापौर के वार्ड से सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी। 23 ओबीसी में से 8 महिलाओं के लिए, ऐसे ही 9 एससी (अनुसूचित जाति) वार्ड में 3 महिलाओं के लिए आरक्षित है।

वहीं 3 एसटी वार्ड में से एक वार्ड महिला के लिए रिजर्व किया गया है। बाकी 35 में से 11 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। आरक्षण प्रक्रिया में मेयर, नेता प्रतिपक्ष समेत कई पार्षदों का वार्ड आरक्षित हो गया है।

आरक्षण की प्रकिया ने कई दिग्गजों के वार्डों का समीकरण बिगाड़ दिया है। मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड जो मेयर का वार्ड है जो अब सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे का डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। ब्राम्हणपारा-कंकालीपारा वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है। भाजपा पार्षद और प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे का सुंदरलाल शर्मा वार्ड सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। 

 

tranding