Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सौरभ के रिमांड के लिए विशेष अदालत में ईडी की अर्जी खारिज

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप केस में संचालक सौरभ चंद्राकर की सीबीआई रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। इस बार सीबीआई ने उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। वहीं ईडी ने सौरभ को अपनी हिरासत में लेने के लिए अदालत में अर्जी लगाई, जिसे सीबीआई कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने सौरभ को 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 

सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत को बताया कि मनी लांड्रिंग के मामले में सौरभ चंद्राकर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी है। एजेंसी उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करना चाहती है। सीबीआई रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने उसे अपनी हिरासत में सौंपने के लिए आवेदन दिया है। इस पर सीबीआई कोर्ट ने ईडी के आवेदन को खारिज कर दिया। इसके बाद ईडी ने विशेष अदालत में सौरभ चंद्राकर को रिमांड पर सौंपने के लिए आवेदन किया। 
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सौरभ चंद्राकर ने 50-50 लाख रुपए प्रोटेक्शन मनी देने की बात स्वीकर की है। पूछताछ में सीबीआई ने हवाला ट्रांजेक्शन की बात स्वीकार की है। उसने कहा कि लाइजनिंग का काम रवि उप्पल करता था। बताया गया कि सौरभ चंद्राकर के खिलाफ सीबीआई के दो और ईडी का एक मामला दर्ज है। इन मामलों में जांच एजेंसियां आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। सीबीआई के मुताबिक सौरभ महादेव ऑनलाइन एप से जुड़े करीब 6 हजार करोड़ रुपए घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल है। इस मामले में सीबीआई और ईडी ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क, फर्जी बैंक खातों, हवाला लेनदेन और विदेशों में संपत्ति निवेश की जांच कर रही है। ईडी की जांच में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को नेटवर्क के कथित मुख्य संचालकों में बताया गया है। वहीं मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में अक्टूबर 2022 में जांच शुरू की गई थी। 
बता दें कि जांच के दायरे में महादेव आनलाइन सट्टा एप के अलावा रेड्डी अन्ना, फेयरप्ले, स्काईएक्सजेंच और लोटस 365 जैसे आनलाइन प्लेटफार्म से जुड़े संभावित वित्तीय संबंध भी है। जांच एंजेसियों के अनुसार के अनुसार नेटवर्क भारत और यूएई में हजारों आनलाइन पैनल के जरिए संचालित किया जाता था।